herzindagi
about sini shetty

Femina Miss India 2022: कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब

Femina Miss India 2022: सिनी शेट्टी ने रविवार को मिस इंडिया का खिताब जीत लिया है। 
Editorial
Updated:- 2022-07-04, 10:42 IST

फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) सुर्खियों में है। दरअसल रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 31 सुंदरियों ने भाग लिया था। कड़े टक्कर के बाद कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने यह खिताब जीता। इसके अलावा राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया 2022 का खिताब हासिल करने के बाद से हर कोई सिनी शेट्टी के बारे में जानना चाह रहा है। आइए जानते हैं, मिस इंडिया 2022 के बारे में।

कौन हैं सिनी शेट्टी

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

सिनी शेट्टी 21 साल की उम्र में मिस इंडिया बनी हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह मूल रूप से कर्नाटक से हैं। सिनी शेट्टी पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इतना ही नहीं वह सीएफए की भी पढ़ाई कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल को देखने पर पता चलता है कि वह बहुत अच्छा डांस भी करती हैं। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। डांस को लेकर सिनी शेट्टी की शुरुआत से बहुत दिलचस्पी रही है। उन्होंने 4 साल की उम्र में डांस सीखना शुरू किया था और 14 साल की उम्र में स्टेज परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थीं। मिस इंडिया बनने से पहले वह मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

इसे भी पढ़ेंःक्या आप मिस इंडिया बनना चाहती हैं, तो जानिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट की पूरी जानकारी और टिप्स

प्रतियोगिता का जज पैनल

हर बार की तरह इस बार भी पैनल के लिए इतनी सारी सुंदरीयों में से किसी एक सुंदरी को विजेता के रूप में चुनना आसान नहीं था। वहीं पैनल में जज के रूप में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डाबर मौजूद थे। इसके अलावा भी बॉलीवुड की कई हस्तियां ग्रैंड फिनाले में शामिल हुई थी जिसमें कृति सेनन का नाम शामिल है।मनीष पॉल ने ग्रैंड फिनाले को होस्ट किया था।

इसे भी पढ़ेंः21 साल बाद पूरा हुआ इंतज़ार, हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स

फेमिना मिस इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत और शिनाता चौहान की फोटो पोस्ट करके तीनों को बधाई दी। साथ ही कैप्शन में लिखा, "इन महिलाओं के पास एक शक्तिशाली आवाज है और हमें यकीन है कि वे इस मंच का उपयोग उन सभी महत्वपूर्ण कारणों को आगे बढ़ाने के लिए करने जा रही हैं जिन पर वे विश्वास करती हैं। हमने उस जुनून को देखा है जिसके साथ उन्होंने इन खिताबों के लिए काम किया है और हमें कहना होगा कि वे इसके हर तरह से लायक हैं।"

सिनी शेट्टी के मिस इंडिया बनने के बाद से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको सिनी शेट्टी के मिस इंडिया बनने पर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Picture Credit:missindiaorg/Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।