herzindagi
image

Women's Day 2025:मोहना सिंह से लेकर अवनी चतुर्वेदी तक, भारत की ये महिलाएं इंडियन एयरफोर्स में पायलट बन उड़ा रही फाइटर जेट

अक्सर लोग महिलाओं को बेचारी और कमजोर समझते हैं। लेकिन वर्तमान में महिलाएं घर के रसोई से लेकर आसमान में अपनी मेहनत का परचम लहरा रही हैं। इस लेख में आज हम आपको उन साहसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फाइटर जेट उड़ाकर वायु सेना में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-06, 17:23 IST

Indian Air Force Fighter Pilots: देश की बेटियां आसमां छू रही हैं। यह केवल एक लाइन नहीं बल्कि जीता-जागता उदाहरण है। घर के किचन से लेकर आसमान की ऊंचाइयों तक महिलाएं अपनी कहानियां लिख चुकी हैं। भारतीय वायु सेना में महिलाओं का योगदान अब केवल सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह हर साल बढ़ता जा रहा है। भारत की कुछ साहसी और प्रेरणादायक महिलाएं आज वायु सेना में पायलट बनकर फाइटर जेट उड़ाती हैं, जो ना केवल भारतीय सेना के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह हर महिला के लिए एक मिसाल भी है। यह महिलाओं की शक्ति, साहस और मेहनत का प्रतीक है कि वे उन क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं, जो पहले पुरुषों तक ही सीमित माने जाते थे।

इस लेख में आज हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंडियन एयरफोर्स में पायलट बन  फाइटर जेट उड़ा रही हैं।

मोहना सिंह

indian air force and flying fighter jets womens

मोहना सिंह भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट थीं जिन्होंने फाइटर जेट उड़ाया। 2016 में भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाली मोहना सिंह ने अपने साहस और लगन से साबित किया कि महिलाएं भी आकाश में अपनी पहचान बना सकती हैं। वह भारतीय वायु सेना के Su-30 MKI विमान में उड़ान भरने वाली पहली महिला पायलट बनीं।  स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह भारत के स्वदेशी 'मेड इन इंडिया' एलसीए तेजस लड़ाकू जेट के स्क्वाड्रन का संचालन करने वाली विशिष्ट 18 'फ्लाइंग बुलेट्स' स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट में शामिल हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें- UPSC Success Story: पिता के मौत के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ नोएडा की वरदाह ने हासिल की 18वीं रैंक

अवनी चतुर्वेदी

first woman pilot in Air Force's Jaguawr

अवनी चतुर्वेदी ने भारतीय वायु सेना की महिला पायलटों के लिए एक नई मिसाल स्थापित की जब वह Su-30 MKI में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं। 2016 में भारतीय वायु सेना में शामिल होने के बाद, उन्होंने फाइटर जेट में उड़ान भरकर न केवल अपनी कड़ी मेहनत को साबित किया, बल्कि उन्होंने देशभर में महिलाओं को प्रेरित किया। अवनी ने एक उच्च स्तर पर प्रदर्शन करके यह सिद्ध कर दिया कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।

भावना कंठ

Women in Indian Air Force

भावना कंठ भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट हैं, जिन्होंने MiG-21 विमान उड़ाया। वह इस विमान में उड़ान भरने वाली पहली महिला पायलट हैं, और उनका नाम वायु सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भावना कंठ ने भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट्स उड़ाकर अपनी स्थिति मजबूत की है और महिलाओं के लिए नए रास्ते खोले हैं।

प्रमिला नायक

प्रमिला नायक भारतीय वायु सेना की एक और महिला पायलट हैं जिन्होंने अपनी कठिन मेहनत से वायु सेना में अपनी जगह बनाई। उनका जीवन भी प्रेरणा का एक उदाहरण है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं।

तनुष्का सिंह

Indian Air Force Women Pilots

फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह भारतीय वायु सेना के जगुआर फाइटर जेट में स्थायी रूप से नियुक्त होने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं। तनुष्का लखनऊ की रहने वाली है और उनके परिवार की तीन पीढ़िया भारतीय सेना में सेवा देते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Women's Day 2025: लखनऊ की बेटी बनी फाइटर जेट जगुआर उड़ाने वाली पहली महिला पायलट, कई पीढ़ियों से तनुष्का सिंह का परिवार दे रहे हैं भारतीय सेना में सेवा 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Jagran, Herzindagi


Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।