herzindagi
priyanka chopra among the highest earning  celebritiesARTICLE

सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 10 सेलीब्रिटिज़ में प्रियंका इकलौती महिला

फोर्ब्स ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के टॉप 10 में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं जो टॉप 10 में शामिल होने वाली इकलौती महिला हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-12-26, 15:48 IST

इस साल की भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले स्लीब्रिटीज़ की लिस्ट फोर्ब्स ने जारी कर दी है। फोर्ब्स हर साल भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले टॉप 10 सेलीब्रिटिज़ की लिस्ट जारी करती है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी इस लिस्ट में सलमान खान टॉप पर हैं। लेकिन आज की खबर सलमान खान के बारे में नहीं है। इस लिस्ट की बाद करने वाले है प्रियंका चोपड़ा को लेकर। इस लिस्ट के टॉप 10 में इस बार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है जो कि इस लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती महिला हैं।

सलमान की सालाना कमाई 232.83 करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान खान अपनी सलाना की 232.83 करोड़ रुपए के साथ टॉप पर हैं। भले ही इस साल उनकी रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स नहीं दिया था लेकिन फिर भी सलमान टॉप पर बने हुए हैं। इस साल टॉप 3 में वही सेलीब्रिटीज़ शामिल हुए हैं जो पिछले साल टॉप 3 में थे। पहले नम्बर पर सलमान, दूसरे नम्बर पर शाहरुख खान और तीसरे नम्बर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। फिलहाल फोर्ब्स ने यह भी कहा कि इस बार लिस्ट तैयार करने में फॉर्मूला चेंज किए गए थे।

priyanka chopra among the highest earning  celebritiesINSIDE

प्रियंका चोपड़ा टॉप 10 में

इस लिस्ट के टॉप 10 में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। टॉप 10 में शामिल होने वाली वो इकलौती महिला हैं। कमाई के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा है कि पुरुषों को महिलाओं से अधिक वेतन मिलना एक ग्लोबल प्रॉब्लम है। 

 

सेलेरी गेप ग्लोबल प्रॉब्लम

प्रियंका चोपड़ा ने एएनआई से बात करते हुए कहा है कि लैंगिक आधार पर वेतन मिलना ग्लोबल प्रॉब्लम है। उन्होंने कहा, "हॉलीवुड, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और बाकी व्यवसायों में भी पुरुषों को महिलाओं से अधिक वेतन मिलता है।" प्रियंका ने कहा कि फोर्ब्स की अधिकतम कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय हस्तियों में वह अकेली महिला हैं, जो इस समस्या की ओर इशारा करती है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।