herzindagi
sexiext women of asia big

सेक्सिएस्ट वुमन ऑफ द ईयर: प्रियंका है पहले नम्बर पर जानिये दूसरे नम्बर पर कौन?

प्रियंका चोपड़ा पांचवी बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला बनी हैं। लेकिन इस लिस्ट की बात किसी और कारण से हो रही है। दीपिका पादुकोण को एक टीवी स्टार ने तीसरे नम्बर पर धकेल दिया है। जानिये कौन है वो? 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-12-16, 16:10 IST

हाल ही में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट महिलाओं की लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा पहले नम्बर पर है। ये पांचवी बार है जब प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट महिला बनी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा रिकॉर्ड पांचवी बार सबसे सेक्सी एशियन महिला ऑफ द ईयर चुनी गई हैं। ये सर्वे लंदन के वीकली न्यूज़पेपर ईस्टर्न द्वारा कराया गया है। सर्वे का नाम है '50 सेक्सिएस्ट वुमन ऑफ द ईयर', जिसमें प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इस के लिए प्रियंका ने ट्वीट कर के अपने फैन्स और मां-पिता को थैंक्स बोला है।

 

I should thank my mom and dad for this award...lol! It’s purely my genetics and your optics.. and a big thank you for the immense love you guys give me every single time which has put me on top of the list 5 times over. Thank you #EasternEye... you do know how to flatter a girl! @asjadnazir #AsjadNazirSexyList2017 #worldssexiestasianwomen2017

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) onDec 6, 2017 at 8:21pm PST

लेकिन दीपिका को किसने हराया

इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रियंका चोपड़ा सुंदर है। टैलेंटेड हैं। लेकिन पिछले साल इस सर्वे में दीपिका पादुकोण टॉप पर थी जो इस साल तीसर नम्बर पर पहुंच गई हैं। मतलब की हमारा सवाल है कि ऐसा कौन है जिसने दीपिका को तीसरे नम्बर पर धकेल दिया है।मतलब की इस लिस्ट में प्रियंका पहले नम्बर पर हैं और दीपिका तीसरे नंबर पर हैं। तो सवाल है कि दूसरे नम्बर पर कौन है? 

दूसरे नम्बर पर हैं छोटे परदे की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा जिसने दीपिका पोदुकोण और आलिया भट्ट जैसी सुपरस्टार को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया है।एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला बनने पर निया शर्मा प्रियंका चोपड़ा को ट्वीट करती हैं कि "पहला स्थान हमेशा आपका रहेगा। @priyankachopra ... जिस तरह से वो lead करती हैं .. वो power को डिफाइन करती हैं और वो है प्रियंका चोपड़ा जो irreplaceable और  insurmountable हैं। "

Read more: परवीन बॉबी- टाइम के कवर पेज़ पर आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस

 

इस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी इन्हें रीट्वीट कर थैंक्स बोला है। प्रियंका ने ट्वीट किया है कि "अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद और तुम्हें भी बहुत सारी बधाईयां। पूरी दुनिया अब तुम्हारे लिए यहां है।"

 

इसके लिए रेसलर गीता फोगाट ने उन्हें ट्वीट कर बधाईयां दी हैं।

लेकिन लगता है कि दूसरी सबसे सेक्सी महिला बनने की खुशी निया शर्मा से ज्यादा उनके फैन्स को है। तभी तो कल से निया शर्मा को उनके फैन्स ट्वीट और रीट्वीट कर रहे हैं।

Read more: दिव्यांका की इन style को फॉलो कर आप भी नजर आ सकती हैं खूबसूरत

टॉप 10 में गौहर खान भी

इस लिस्ट में एक और टीवी स्टार को जगह मिली है और गौहर खान टॉप 10 में शामिल हुई हैं। इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर दीपिका पादुकोण, चौथे नम्बर पर आलिया भट्ट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवें नम्बर पर हैं। टीवी स्टार दृष्ट धामी छठवें नम्बर पर हैं। वहीं, कैटरीना कैफ इस सूची में सातवें नम्बर पर, श्रद्धा कपूर आठवे नम्बर पर और सोनम कपूर नौवें नम्बर पर हैं। गौहर खान दसवें स्थान पर हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।