herzindagi
Priyanka  Chopra s  best friend Megan Markle article img

जानिए प्रियंका चोपड़ा अपनी बेस्ट फ्रेंड मेगन मार्कल की वेडिंग पर क्या पहन सकती हैं?

प्रियंका ने मेगन और प्रिंस हैरी को वेडिंग की बधाईयां दे दी है। मतलब की अब जल्द ही प्रियंका रॉयल गेस्ट बनने वाली है। तो आज पता करते हैं कि इस रॉयल वेडिंग में क्या पहन सकती हैं प्रिंयका चोपड़ा।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-11-29, 19:27 IST

पूरी दुनिया में अगर आज किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है ब्रिटेन का ये रॉयल कपल। 

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल को दुनियाभर के लोग बधाईयां दे रहे हैं। वे लोग जो इंडियन एक्ट्रेस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया में फॉलो करते हैं, उन्हें शायद मालूम होगा कि प्रियंका ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी से सगाई की बधाईयां दी है। दोनों की सगाई की घोषण होने के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। प्रियंका ने जोड़े की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि "मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी को बधाई। मेग मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम हमेशा सर्वश्रेष्ठ की हकदार रही हो। हमेशा मुस्कुराती रहो।" 

नोट: ये पूरी स्टोरी काल्पनिक है। इसमें जो भी information दी गई है उनका इन celebrities ने कोई confirmation नहीं दिया है।

 

Congratulations to my girl @meghanmarkle and Prince Harry!! I’m so happy for you Meg! You deserve the best always..keep smiling that infectious smile. Xoxo 🎉🥂❤️👰

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) onNov 27, 2017 at 1:20pm PST

होगी मई 2018 में शादी

मेगन और प्रिंस हैरी ने हाल ही में सगाई कर मई 2018 में शादी करने की घोषणा की है। हम सबको मालूम है कि जब प्रिंसेस डायना ने 1981 में शादी की थी तो वो उस समय का सबसे ज्यादा लोगों द्वारा टेलीविजन पर देखा गया था। इसी तरह 2011 में भी जब केट मिडलटन ने हैरी के बड़े भाई से शादी की थी तो वो सदी का सबसे बड़ा समारोह माना गया था। तो अब फिर से लोग यही कयास लगा रहे हैं कि प्रिंस हैरी की रॉयल वेडिंग कैसे रहने वाली है और कौन-कौन से लोग रॉयल गेस्ट होंगे। दुनिया के इन कयासों से इतर हम इंडियन यही जानकर खुश हैं कि हमारी प्रियंका चोपड़ा 2018 में रॉयल गेस्ट बनने वाली है। इसके साथ हर कोई ये कयास लगाने लगा है कि प्रियंका चोपड़ा इस रॉयल वेडिंग में क्या पहनने वाली हैं?  

इसी के साथ कुछ लोग ये भी कयास लगा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा  bride's maid भी बन सकती है। लेकिन हाल ही में USA में दिए गए एक interview में प्रियंका ने इस बात को अस्वीकार कर दिया है कि इस wedding पर bride's maid बनने वाली हैं। अब वो bride's maid बनें या ना बने लेकिन ये तो जरूर है कि वो रॉयल गेस्ट बनेंगी ही और इसकी तैयारी उनके stylist ने भी शुरू कर दी होगी। हमलोगों ने भी एक लिस्ट निकाली है और कयास लगाए हैं कि प्रियंका इस सादी में क्या पहनने वाली हैं। वैसे भी उस शादी में प्रियंका भी media attention लेने वाली हैं। 

प्री-वेडिंग bash 

Priyanka  Chopra s  best friend Megan Markle inside

प्रियंका चोपड़ा मेगन की खास दोस्त है तो ये तो sure है कि प्रियंका इनकी प्री-वेडिंग bash में जाने वाली हैं। इस फंक्शन के लिए हमारी उनको राय है कि उन्हें sexy cocktail ड्रेस पहननी चाहिए। कह सकते हैं कि उन्हें कुछ classy पहनना चाहिए। लेकिन वो gown हो ये जरूरी नहीं। ये sexy silver floral ड्रेस पर फेक्ट रहेगी जो सोनम कपूर ने कुछ सालों पहले Cannes में पहना था। ईवनिंग डिनर के लिए ये ड्रेस परफेक्ट है। 

रॉयल मीटिंग पर 

Priyanka  Chopra s  best friend Megan Markle inside

ये रॉयल मीटिंग है जो ब्रिटेन में होने वाली है इसलिए इस मीटिंग को वैसे ही attend करें जैसे brits करते हैं। इससे अच्छा मौका कुछ हो भी नहीं सकता। जब आप रॉयल गेस्ट हैं तो आपको कुछ ऐसा पहनना चाहिए जो क्वीन के लिए respect भी show करे। तो इस फंक्शन में classic hat जरूर पहनें। जिसे ऐश्वर्या राय ने कुछ पिछले सालों में पहना था। प्रियंका इसे पहनकर अच्छी लगेंगी। 

Bachelorette पार्टी पर 

Priyanka  Chopra s  best friend Megan Markle inside

इस वेडिंग की bachelorette पार्टी भी बहुत  खास होने वाली है। ऐसे में कैज़ुअल लुक इस पार्टी के लिए सही ऑप्शन नहीं है। इस फंक्शन के लिए प्रियंका को super sexy ड्रेस पहनना चाहिए। इस फंक्शन के लिए shorter ड्रेस परफेक्ट रहेगी। इसके साथ metallic heels इन्हें पहनना चाहिए।   

वेडिंग सेरेमनी

Priyanka  Chopra s  best friend Megan Markle inside

अगर आपको याद हो तो केट मिडलटन की वेडिंग पर उनके गेस्ट्स ने काफी interesting hats पहने थे। तो हमलोग कह सकते हैं कि प्रियंका भी इस वेडिंग पर कुछ ऐसा सा पहन सकती हैं। ये एक formal occasion होगा जिसमें पूरी दुनिया की रॉयल फैमिली शामिल होने वाली है। तो ऐसे में कुछ semi-formal ड्रेस इस फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेगी। इस फंक्शन के लिए classic dress या gown परफेक्ट ड्रेस साबित हो सकती है। जैसा कुछ एमा स्टोन ने BAFTA awards में पहना था। 

रॉयल रिसेप्शन 

Priyanka  Chopra s  best friend Megan Markle inside

वैडिंग के बाद रिसेप्शन होगा जिसमें प्रियंका को कुछ  desi-girl टाइप की ड्रेस पहननी चाहिए। जैसे कि अनारकली या कुछ लहंगी-चोली टाइप। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा देसी ड्रेस में अच्छी भी लगती हैं। भले ही प्रियंका चोपड़ा international स्टार हों कई रेड कार्पेट्स पर चल चुकी हो और talk shows का हिस्सा बन चुकी हों लेकिन जब बात इंडियन फैशन की आती है तो वो अपना देसी गर्ल का अवतार embrace करने से नहीं हिचकिचाती। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।