बेहद ही कम उम्र में और वो भी अपने दम पर इस महिला ने सबसे कम उम्र में अरबपति बनने का खिताब अपने नाम कर लिया। काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया की सबसे कम उम्र वाली अरबपति स्टार बन गई हैं। हाल ही में फोर्ब्स ने 2153 लोगों की सूची जारी की है। फोर्ब्स द्वारा जारी बिलयेनियर लिस्ट में काइली जेनर का नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति में शुमार हुआ है। अरबपति स्टार बनने से पहले भी काइली को फोर्ब्स मैग्जीन के कवर पेज पर जगह मिल चुकी है।
Image Courtesy: kyliejenner
काइली की कंपनी के प्रोडक्ट्स को तमाम हॉलीलुड स्टार के अलावा तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां प्रयोग करती हैं। काइली की कंपनी के प्रोडक्ट्स को तमाम हॉलीलुड स्टार्स के अलावा तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां इस्तेमाल करती हैं। यहां आपको बता दें कि 3 साल में काइली ने 1000 से ज्यादा स्टोर्स खोले हैं। 21 साल की काइली एक बेटी की मां भी हैं और उनकी बेटी का नाम स्टोर्मी वेबस्टर है। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साल 2017 में ट्रेविस स्कॉट से शादी की थी।
इसे जरूर पढ़ें: हीरो बिना बॉलीवुड की इन हीरोइंस ने करा दी फिल्म सुपरहिट
Image Courtesy: kyliejenner
काइली जेनर ने तीन साल पहले साल 2016 में अपनी कॉस्मेटिक्स कंपनी की शुरुआत की थी और इतने कम समय में उनका नाम जाने-माने व्यापारियों में शुमार होने लगा था। वो धीरे-धीरे व्यापारियों के बीच में अपनी पहचान बनाने लगी। काइली की कंपनी की वेल्यू 90 करोड़ डॉलर आंकी गई है।
Image Courtesy: kyliejenner
फोर्ब्स की लिस्ट में काइली जेनर से पहले यह खिताब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास था। मार्क 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए थे जबकि काइली 21 साल में ही अरबपति स्टार बन गई हैं।
सूची में सभी अरबपतियों में केवल 252 महिलाएं शामिल हैं और सेल्फ-मेड सबसे अमीर महिला चीन की वू याजुन हैं जिनकी अनुमानित संपत्ति करीब 9.4 अरब डॉलर है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।