herzindagi
india first woman commercial pilot

कौन हैं भारत की पहली कमर्शियल महिला पायलट,  जिन्होंने अपनी मेहनत से चमकाई किस्मत

भारत की पहली फाइटर जेट महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी जो भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। लेकिन क्या आपको भारत की पहली एयरलाइन पायलट के बारे में पता है। जानिए कौन थी ये महिला। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-14, 18:19 IST

First Commercial Pilot In India: आज हर एक क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। देश में प्रतिष्ठित पोदं से लेकर कंपनी के मुख्य अधिकारी हर एक क्षेत्र में महिलाएं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। आज ही नहीं बल्कि पहले भी महिलाएं अपनी हिम्मत और अक्लमंदी से देश की दिशा को बदलने में मदद की है। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत की पहली एयरलाइन महिला पायलट हैं। 

ये थी भारत की पहली एयरलाइन महिला पायलट (India's First Commercial Woman Pilot)

भारत की पहली महिला पायलट दुर्बा बनर्जी थी। आपको बता दें, कि यह इंडियन एयरलाइन की पहली महिला पायलट होने के साथ-साथ भारत की पहली कमर्शियल पायलट भी हैं। दुर्बा बनर्जी को बचपन से ही हवाई जहाज उड़ाने का शौक था। उन्होंने बचपन से ही तय कर रखा था कि उन्हें आगे चलकर देश के लिए कुछ करना है। हालांकि उस समय महिलाओं के लिए अपने सपने को हकीकत में बदलना आसान नहीं था।

इसे भी पढ़ें- 45 साल की उम्र में मिला पहला स्टेज....जागर गाने से मिली पहचान! ऐसे तय किया पद्मश्री तक का सफर

वकील के किरदार में शुरू किया था करियर (First Commercial Pilot Durba Banerjee Education)

durba banerjee success story

दुर्बा बनर्जी पायलट बनने से पहले अपने करियर को क्रिमिनल वकील के तौर पर शुरू किया था। दुर्बा ने मिदनापुर और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। लॉ की पढ़ाई के लिए इन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से क्रिमिनल लॉ की स्टडी पूरी की। (देश की पहली महिला इंजीनियर)

साल 1959 में बनी पहली कमर्शियल पायलट

साल 1959 में बनर्जी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी मेहनत और लगन समाज में बनी रूढ़ीवादी परंपरा को तोड़ा दिया था। 1959 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एयर इंडिया सर्वे के साथ के रूप में की थी। साल 19966 में दुर्बा ने इंडियन एयरलाइंस में बतौर पायलट ज्वाइन किया। साल 1988 में वह इस पद रिटायर हुई। इसके बाद इन्हें  F27 Turboprop कमांडर के रूप में भी नियुक्त किया गया।

इसे भी पढ़ें- साल 2012 में पास की UPPSC, यूपी में लेडी सिंघम का मिला टैग, फिर IRS से शादी कर फ्रॉड का हो गई शिकार

साल 1992 में हुई दुर्बा बनर्जी की मौत

दुर्बा बनर्जी अपने समय की मशहूर पायलट थी। भारत की पहली कमर्शियल महिला पायलट की मौत साल 1992 में हुई थी। ऐसा कहा जाता है, कि जब उन्होंने वह कमर्शियल पायलट बनने के लिए तत्कालीन उड्डयन मंत्री हुमायूं से कहा तब उन्होंने उन्हें फ्लाइट अटेंडेंट के पद पर ज्वाइन करने के लिए बोला था।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।