DSP Shrestha Thakur: उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली श्रेष्ठा ठाकुर अभी सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पूर्व पति रोहित राज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है। एफआईआर के अनुसार, रोहित ने फर्जी IRS बनकर श्रेष्ठा ठाकुर से साल 2018 में शादी रचाई थी। लेकिन, बाद में सच्चाई सामने आते ही श्रेष्ठा ने तलाक दे दिया था। इसके बाद भी रोहित की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया । वह लगातार खुद को डिप्टी एसपी बताकर लोगों से पैसे ऐंठता था। इसी कारण महिला अधिकारी ने पूर्व पति पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें अरेस्ट करवा दिया है।
जानकारी के लिए बता दें, श्रेष्ठा ठाकुर साल 2012 में UPPSC की परीक्षा पास करने के बाद यूपी में DSP बनी थी। अपने काम के तेज- तर्रार अंदाज की वजह से वह यूपी में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर हैं। करियर से लेकर शादी तक, इस महिला की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। आइए उनकी लाइफ के बारे में जान लेते हैं।
श्रेष्ठा ठाकुर उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली हैं, जो साल 2012 में UPPSC की परीक्षा पास करने के बाद DSP बन गई। फिलहाल, वो यूपी के शामली जिले में तैनात हैं। अपने काम में तेज तर्रार होने के कारण श्रेष्ठा ठाकुर को यूपी में लेडी सिंघम का टैग मिला। बता दें, साल 2017 में जब वो बुलंदशहर जिले में सर्किल ऑफिसर के पद पर थीं, तब उनकी चालान काटने को लेकर एक पार्टी के साथ बीच सड़क पर झड़प हो गई थी। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। बाद में, डीएसपी श्रेष्ठा का ट्रांसफर नेपाल बॉर्डर से सटे जिले बहराइच में हो गया था।
श्रेष्ठा ठाकुर जब पढ़ाई के लिए कानपुर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि कॉलेज के बाहर अक्सर कुछ आवारा लड़के बदतमीजी करते हैं। लड़कियों के साथ छेड़खानी को देख श्रेष्ठा ने आवाज उठाई और पुलिस के पास कंप्लेन के लिए पहुंची। हालांकि, पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया । इसके बाद श्रेष्ठा ने खुद पुलिस अफसर बनने की ठानी, ताकि लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाई जाए।
श्रेष्ठा ठाकुर के इस फैसले पर उनके परिवार ने भी साथ दिया। आगे जाकर साल 2012 में उन्होंने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर डीएसपी बन गईं। पुलिस ज्वाइन करने के बाद लड़कियों के ऐसे केसेस पर तुरंत एक्शन लेने के कारण श्रेष्ठा को तेज-तर्रार पुलिस की श्रेणी में रखा गया और वो लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हो गईं।(IPS अधिकारी नवजोत सिमी)
इसे भी पढ़ें- शादी के तीन साल बाद पति की मौत... फिर इन्होंने जो किया दुनिया आज भी करती है सलाम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रेष्ठा ठाकुर की मुलाकात रोहित राज नाम के शख्स से एक मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। इस दौरान लड़के ने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी बताया था। साथ ही, रांची में कमिश्नर पद पर अपनी पोस्टिंग का दावा भी किया था। इसके बाद, महिला अधिकारी ने साल 2018 में रोहित से शादी कर ली। इसके बाद, पति ने डिप्टी एसपी का नाम लेकर कई जगह से पैसे वसूलने शुरू कर दिए। तभी श्रेष्ठा को धोखेबाज पति की सच्चाई के बारे में पता चला। शादी के 2 साल बाद ही श्रेष्ठा ने पति को तलाक दे दिया था। लेकिन, तलाक के बाद भी रोहित ने पत्नी के नाम पर कई फ्रॉड किए हैं। इसके खिलाफ इस महिला अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को अपने गिरफ्त में ले लिया है।(5वें प्रयास में IPS बनीं मोहिता की कहानी)
इसे भी पढ़ें- कौन है दीक्षिता जोशी? जिन्होंने बिना कोचिंग क्रैक की परीक्षा और बन गई आईएएस अफसर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।