बॉलीवुड की MOM और पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी हम सबको छोड़कर चली गई हैं। इनकी मौत से पूरा देश सदमे में है और हर तरफ शोक की लहर है। इनकी मौत शनिवार रात करीब ग्यारह बजे दुबई के फाइव स्टार होटल में हृदय गति के रुक जाने से हुई। फिलहाल बॉलीवुड समेत पूरा देश इनकी डेड बॉडी का इंतजार कर रहा है।
उनके परिवार वालों का कहना है कि वो बिल्कुल फिट थीं। ऐसे में 54 साल की उम्र में यूं चले जाना वाकई हैरान करने वाली खबर है। जिसके कारण उनका पोस्टमॉर्टम किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह प्राकृतिक बताई गई है। मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। उनका शव आज दोपहर तक मुंबई लाए जाने की उम्मीद है। ऐसे में जानते हैं कि श्रीदेवी अपने आखिरी पल में क्या कर रही थी।
दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार श्रीदेवी और बोनी कपूर दुबई एक शादी समारोह को अटेंड करने गए थे। शनिवार शाम लगभग 5.30 बजे बोनी कपूर दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं। होटल के रूम में जाकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया और दोनों ने लगभग 15 मिनट तक आपस में बातचीत की।
उसके बाद बोनी कपूर ने डिनर पर चलने के लिए कहा जिसके बाद श्रीदेवी रेडी होने बाथरूम चली गईं। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद जब श्रीदेवी वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो बोनी कपूर ने दरवाजा नॉक किया लेकिन श्रीदेवी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। जिसके बाद बोनी कपूर ने दरवाजा खोला और वे चौंक गए। क्योंकि श्रीदेवी बाथटब में पड़ी थी।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को काफी देर तक उठाने की कोशिश की। लेकिन श्रीदेवी के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बार उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
श्रीदेवी के शव को भारत पहुंचने में देरी दुबई के प्रोटोकॉल के कारण हो रही है। दुबई दूतावास के एक उच्च अधिकारी के अनुसार, 'यह एक प्राकृतिक मौत थी, लेकिन फिर भी स्थानीय कानूनों के मुताबिक, श्रीदेवी का पोस्टमॉर्टम भी किया गया। जल्द ही उनके शव को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी'।
अधिकारियों के हवाले से बताया गया था कि दुबई के प्रोटोकॉल के अनुसार अगर दुबई में अस्पताल के बाहर किसी की मौत हो जाती है तो इस जांच में 24 घंटे तक का समय लग जाता है। पुलिस इस केस में भी यही प्रोटोकॉल फॉलो कर रही है जिसकी वजह से श्रीदेवी के शव को मुंबई पहुंचने में देरी हो रही है।
वैसे तो श्रीदेवी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म मॉम थी जो कि पिछले साल 2017 में आई थी। लेकिन दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'जीरो' उनकी बॉलीवुड की आखिरी फिल्म साबित होगी। यह फिल्म शाहरुख खान की है जिसमें उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस दिया है।
श्रीदेवी अपने आखिरी समय में काफी खुश थीं। उन्होंने समारोह में अपने पति के साथ डांस किया था। ये रहा उनका डांस का वीडियो।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।