herzindagi
mrinashah

रीना शाह: एक नजर के प्यार ने जिन्हें आज एक पेशेवर पोलो खिलाड़ी बना दिया

एक लड़की अगर चाहे तो क्या नहीं पा सकती। इसी बात को सिद्ध कर दिखाया है जुनून से भरी रीना शाह ने। जानिए कौन हैं रीना शाह
Editorial
Updated:- 2021-04-09, 17:34 IST

किसी चीज को पाने का जुनून और जज्बा हो, तो आपके लिए सब मुमकिन है। यह बात सिद्ध करने वाले अब तक कितने ही उदाहरण हमने देखे होंगे। यही जज्बा हमने कई महिलाओं के अंदर भी देखा है। भारत की कई महिलाओं ने अपने काम से देश का सर ऊंचा किया है। इन महिलाओं में एक नाम कुछ समय पहले ही जुड़ा है, जो है रीना शाह का। रीना शाह एक शू डिजाइनर हैं, उद्यमी हैं, डीजे हैं, ड्रमर हैं और हाल ही में उन्होंने एक और खिताब अपने नाम किया है। भारत की पहली प्रोफेशनल महिला पोलो खिलाड़ी का। कमाल की बात यह है कि 40 साल की उम्र में भी उनकी फुर्ती कम नहीं होती। आइए जानें उनकी इस शानदार पारी के बारे में

पहली नजर में प्यार बना पोलो

pologame

रीना शाह ने एक पोलो मैच देखा था, जिसे देखकर वह बहुत उत्साहित हुईं। उन्होंने जब मैदान में सरपट दौड़ते घोड़ों को देखा, तो देखती रह गईं। उनके मन में बस यही ख्याल था कि खेल को पुरुष ही क्यों खेलते हैं? कमाल यह है कि पोलो खेलने का प्लान उन्होंने कभी नहीं बनाया था। बस फिर क्या था, उन्होंने इसके बारे में सोचा ही नहीं, बल्कि एक पेशेवर खिलाड़ी बन गईं। रीना कभी घोड़े पर नहीं बैठी थीं, इसलिए पोलो के लिए घुड़सवारी सीखने में उन्होंने लगभग एक साल लग गया। मुंबई में 2011 में उन्होंने महालक्ष्मी रेस कोर्स में ट्रेनिंग ली और अर्जेंटीना, सैंटा बारबरा और इंग्लैंड में भी सीखा।

इसे भी पढ़ें:कौन है ये Bc Aunty-स्नेहिल दीक्षित मेहरा और क्यों है आजकल चर्चा में!

एक सफल शू डिजाइनर

designer rina

रीना शाह एक जानी-मानी शू डिजाइनर हैं। उन्होंने इससे पहले वर्ष 1999 में अपने प्रीमियम फुटवियर ब्रांड रिनाल्डी डिजाइन की स्थापना की थी। उनके ग्राहकों में बॉलीवुड स्टार रेखा, शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर जैसे नाम शामिल हैं, तो हॉलीवुड की नाओमी कैंपबेल, नताली पोर्टमैन, गोल्डी हॉवन, जैसे नाम शामिल हैं। पिछले दो दशकों से वह भारत में ही रह रही हैं। इसी दौरान उन्हें डीजे और ड्रमर बनने की हॉबी को भी पूरा किया।

इसे भी पढ़ें:समुद्र में 36 किमी तैरकर 12 साल की जिया राय ने बनाया रिकॉर्ड

भरत नाट्यम और कथक की शिक्षा

dancer rina

एक महिला क्या कुछ नहीं कर सकती है, इसकी जागती तस्वीर रीना हैं। नृत्य में उनकी काफी रुचि थी, इसलिए उन्होंने भरत नाट्यम और कथक भी सीखा। सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने इन दोनों नृत्यों में खुद को पारंगत किया। वह एक डिजाइनर होने के साथ ही, नृत्यांगना भी है। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी इसकी छोटी मोटी-झलक डालती रहती हैं।

एक डीजे के रूप में

DJ Drum

रीना ने यह साबित किया है कि जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कड़ी मेहनत करके, पूरे दिल से अपने हर सपने को पूरा किया। वह एक कुशल ड्रमर और डीजे हैं। भारत और एमस्टरडैम में उन्हें खूब पसंद किया जाता है। टॉप 10 डीजे के नामों में एक नाम उनका भी शामिल है। इन सबके बावजूद वह अब भी कुछ न कुछ करते रहना चाहती हैं। वह कई महिलाओं के लिए एक इंस्पीरेशन हैं।

पोलो को लेकर आगे उनका सपना यह है कि वह इस साल इबिजा जाकर पोलो खेलने का लक्ष्य बना रही है। इसके साथ ही वह सेंट मोरित्ज में जाकर स्नो पोलो भी खेलना चाहती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit : www.rinashah.com & insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।