आजकल सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाले रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का चारों तरफ बोलबाला है। यह रियलिटी शो बिजनेस और निवेश से संबंधित है और इस शो में 7 बड़े बिजनेस पर्सन बतौर जज आते हैं। इस शो में लोग अपने यूनिक बिजनेस आइडिया के साथ आते हैं और सबके सामने अपने आइडियाज शेयर करते हैं। शो के जज यानी कि शार्क उन लोगों से बिजनेस से जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं और संतुष्ट होने पर बिज़नेस में इन्वेस्टमेंट के लिए ऑफ़र करते हैं।
यह रियलिटी शो भारत में पहली बार हो रहा है लेकिन यह अब तक 40 से ज्यादा देशों में यह आयोजित हो चुका है। इस बार भारत में होने की वजह से शो और ज्यादा ख़ास बन गया है और इस शो की सबसे ख़ास बात है इसमें शामिल होने वाले 7 शार्क यानी कि जजेस। दरअसल, ये सभी जज अलग-अलग बड़े बिजनेस से जुड़े हैं और ये सभी अपने क्षेत्र में धुरंधर हैं। आइए जानते हैं शार्क टैंक इंडिया के सभी 7 जजेस की फैमिली और बिजनेस से जुड़ी कुछ बातों के बारे में।
शार्क टैंक इंडिया में जजेस की लिस्ट में पहला नाम है अशनीर ग्रोवर का। अशनीर ग्रोवर फिनटेक फर्म भारतपे के फाउंडर और एमडी हैं। उनका जन्म 14 जून 1982 को दिल्ली में हुआ था और अशनीर ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा एपीजे स्कूल दिल्ली से की। उन्होंने IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। फिर कुछ समय के लिए फ्रांस में इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। जिसके बाद वर्ष 2006 में IIM अहमदाबाद से एमबीए पूरा किया। उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और माता एक शिक्षिका है। उन्होंने भारतीय उद्यमी माधुरी ग्रोवर से शादी की है। माधुरी ग्रोवर का अपना फर्निशिंग बिजनेस है जिसका नाम मौवे और ब्राउन है। अशनीर ग्रोवर और माधुरी के दो बच्चे हैं जिनका नाम एवी ग्रोवर और बेटी मन्नत ग्रोवर है। अशनीर ग्रोवर भारत के उभरते हुए बिजनेसमैन हैं। इसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2021 जनवरी में यंग अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने साल 2021 में सोनी टीवी के रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में टीवी पर अपनी शुरुआत की है।उनकी कुल संपत्ति लगभग $95 मिलियन है।
इसे भी पढ़ें:जानें कौन हैं कालबेलिया डांस को ख्याति दिलाने वाली गुलाबो सपेरा
शार्क टैंक इंडिया शो के दूसरे जज हैं अनुपम मित्तल, जो बतौर जज आजकल चर्चा में बने हुए हैं। अनुपम पीपल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ हैं और शादी डॉट कॉम के संस्थापक भी हैं। अनुपम मित्तल का जन्म 23 दिसंबर 1971 को गोपाल कृष्ण मित्तल और भगवती देवी मित्तल के घर हुआ था और आजकल ये मुंबई में रह रहे हैं। वह बोस्टन कॉलेज, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व छात्र हैं। अनुपम मित्तल ने 1994 से 1997 तक ऑपरेशंस और स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट में पढ़ाई की है। अनुपम मित्तल ने मॉडल आंचल कुमार के साथ 4 जुलाई 2013 को राजस्थान में शादी की थी और दोनों की एक बेटी है। एमबीए पूरा करने के बाद, अनुपम ने पीपल ग्रुप की नींव रखी, जिससे shaadi.com, makaan.com, मौज मोबाइल ऐप और पीपल पिक्चर्स जैसे बिजनेस की शुरुआत हुई। उनकी कुल संपत्ति लगभग $25 मिलियन है। अनुपम मित्तल शार्क टैंक इंडिया बिजनेस रियलिटी शो में 7 शार्क में से एक हैं और वह इस शो के जरिये उभरते हुए उद्यमियों के लिए निवेश करेंगे जिससे उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में पहचान बनाने में मदद मिल सके।
अमन गुप्ता BOAT कंपनी के सह-संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। BOAT भारत में नंबर 1 हेडसेट उपकरण मॉडल में से एक है, जिसने 27.3% बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। अमन गुप्ता का जन्म देश की राजधानी नई दिल्ली में 4 मार्च 1982 को हुआ था और वे एक बड़े बिजनेसमैन के रूप में अपना नाम बना रहे हैं। अमन गुप्ता के पिता का नाम नीरज गुप्ता है औरउनकी माता का नाम ज्योति गुप्ता है। उनकी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई। इसके आगे की पढ़ाई अमन गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से की और उन्होंने वहां पढ़ते हुए बिजनेस होनेर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। अमन ने आईसीएआई से CA की पढ़ाई की है। यही नहीं इसके बाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (भारत के सबसे महंगे स्कूल) से अमन ने फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी से MBA पूरा किया है। अमन गुप्ता शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी प्रिया डागरी हैं। दोनों की दो बेटियां मिया गुप्ता और अदा गुप्ता हैं। अमन गुप्ता की कुल संपत्ति की बात की जाए तो उनकी कुल संपत्ति 95 मिलियन डॉलर है। आजकल अमन गुप्ता शार्क टैंक इंडिया शो के जज के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
विनीता सिंह एक TEDx अध्यक्ष और IIT मद्रास और IIM अहमदाबाद की पूर्व छात्रा हैं। वह शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और सह-संस्थापक हैं जो आजकल भारत का सबसे तेजी से बढ़ता ब्यूटी ब्रांड है। IIM अहमदाबाद से पढ़ाई के बाद उनका प्लेसमेंट हुआ और उन्हें 1 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ जॉब ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद विनीता ने अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर की शुरुआत की जो बहुत जल्द ही भारत की सबसे बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी में से एक बन गई। पढ़ाई के बाद विनीता ने बिजनेस करने की ठानी और अपने दोस्त कौशिक मुखर्जी के साथ बिजनेस की शुरुआत की। कौशिक मुखर्जी भी आईआईएम से ही पास आउट हैं और विनीता के जीवनसाथी भी हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 8 मिलियन डॉलर है।
नमिता थापर एक मशहूरबिजनेसवुमन हैं और एम्क्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ के रूप में काम कर रही हैं।बिजनेसकी दुनिया में अपना नाम बनाने वाली नमिता थापर टीवी पर एक रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसके साथ ही नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ के पद पर भी कार्यरत हैं। नमिता थापर का जन्म 21 मार्च 1977 पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई पुणे से ही पूरी हुई। अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री भी नमिता थापर ने पुणे यूनिवर्सिटी से हासिल की। नमिता ने इसके बाद आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री प्राप्त की। इतनी पढ़ाई करने के बाद नमिता ने साल 2001 में ड्यूक यूनिवर्सिटी, नॉर्थ कैरोलिना से अपनी MBA की डिग्री हासिल की। उनकी कुल संपत्ति 600 करोड़ है।
ग़ज़ल अलघ एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी हैं और वो मामाअर्थ (ब्यूटी ब्रांड) की फाउंडर हैं। आजकल वह शार्क टैंक इंडिया नाम के एक रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। ग़ज़ल अलघका जन्म 02 सितंबर 1988 को गुड़गांव, हरियाणा, भारत में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। साल 2011 में उन्होंने वरुण अलघ के साथ शादी की। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्य अलघ है। 2016 में, उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मामाअर्थ की सह-स्थापना की। उनके अपने स्टार्टअप को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और सिकोइया कैपिटल इंडिया से फंडिंग मिली थी। गजल की कुल संपत्ति $20 मिलियन है।
इसे भी पढ़ें:जानें भारत की इन प्रसिद्ध महिला मैथमेटिशियन के बारे में
पीयूष बंसल लेंसकार्ट के संस्थापक व सीईओ हैं,जो भारत में आईवियर के लिए अग्रणी ई-कॉमर्स पोर्टल है और उसने अपने सर्व-चैनल दृष्टिकोण के साथ देश में आईवियर उद्योग में क्रांति ला दी है। पीयूष ने हाल ही में Feedo में निवेश किया है। पीयूष का जन्म 26 अप्रैल 1985 को देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उनकी माता का नाम किरण बंसल है और उनका एक बड़ा भाई भी है। पीयूष के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और वो हमेशा से चाहते थे कि उनका बेटा अच्छे से पढ़े-लिखे और कुछ अलग करे। पीयूष बंसल के माता-पिता ने उनके करियर से संबंधित सभी फैसलों में हमेशा उन्हें सपोर्ट किया और उनका साथ दिया। पीयूष ने भारत के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से शिक्षा ली है और उन्होंने मैकगिल विश्वविद्यालय (कनाडा) से स्नातक किया और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजर बेंगलुरु से PG की डिग्री ली। आजकल वो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में चर्चा में हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 80 मिलियन डॉलर है।
तो ये थी शार्क टैंक इंडिया के सभी 7 जजेस के बारे में जानकारी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के.साथ।
Image Credit: instagram.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।