herzindagi
indian famous schools

भारत के सबसे महंगे स्कूलों के बारे में जानें

हर माता-पिता का सपना होता है कि वो अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाएं, यही वजह है कि हमारे आसपास शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा एक बाजार तैयार हो चुका है।
Editorial
Updated:- 2022-04-04, 11:11 IST

हर माता-पिता अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही यह सोचने लगते हैं, कि वो अपने बच्चे को सबसे अच्छी शिक्षा देंगे। जिससे उनका बच्चा बड़ा होकर उनका नाम रौशन करे। प्राथमिक स्कूलों की हालत देखकर गरीब माता-पिता भी अपने बच्चों को प्राइवेट में ही पढ़ाना चाहते हैं, जिस कारण उन्हें अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए मोटी फीस भरनी पड़ती है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे की भारत के कुछ स्कूल ऐसे भी हैं,जिनकी फीस दुनिया के महंगे स्कूलों में से एक है।

इनमें से कुछ स्कूल्स तो ऐसे हैं जिनकी फीस किसी आम आदमी की सैलरी से भी ज्यादा है। इन स्कूलों में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के छात्र भी पढ़ने के लिए आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के सबसे रॉयल स्कूलों के बारे में बताएंगे, जहां पढ़ना कई लोगों के लिए शायद सपना ही होगा। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन स्कूलों से जुड़े फैक्ट्स के बारे में-

सिंधिया स्कूल, ग्वालियर-

most expensive school

सिंधिया स्कूल, ग्वालियर के महाराजा माधो राव सिंधिया द्वारा 1897 में बनवाया गया था। यह स्कूल ग्वालियर शहर में करीब 110 एकड़ में फैला हुआ है, जहां सिर्फ लड़के ही दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, ग्वालियर में लकड़ियों के लिए भी सिंधिया स्कूल ऑफ गर्ल्स मौजूद है। इस स्कूल के आसपास खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलते हैं, जो इस स्कूल की लोकेशन को और खास बनाता है।

यहां पर प्रति 10 बच्चों के बीच में एक टीचर को अपॉइंट किया जाता है, बता दें कि यह स्कूल 5वीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चों को शिक्षा देता है। इस स्कूल के डायरेक्टर माधव राव सिंधिया थे। शुरुआत में इस स्कूल में सिर्फ राजा-महाराजाओं, बड़े राजनीतिज्ञों और बिजनेसमैन के बच्चों को ही शिक्षा दी जाती थी। हालांकि, अब यह एक पब्लिक स्कूल है, जहां कोई भी पढ़ सकता है। इस स्कूल की फीस करीब 12,00,000 लाख रुपए है, जो कि अपने आप में ही एक बड़ी रकम है।

इस स्कूल से भारत की बड़ी हस्तियां पढ़कर निकली हैं, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, सलमान खान, अरबाज खान, अनुराग कश्यप जैसे नामी-गिरामी लोग शामिल हैं।

मेयो कॉलेज, अजमेर -

schools of india

सिंधिया स्कूल(बच्चों के लिए स्कूल चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान) की तरह ही मेयो कॉलेज भी बॉयज स्कूल है। इसे 1875 में मेयो के 6 वें अर्ल रिचर्ड बोर के द्वारा बनवाया गया था। यह भारत के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूलों में से एक है, 387 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ यह स्कूल हर साल करीब 750 बच्चों को शिक्षा देता है।

यहां भी 10 विद्यार्थियों में एक अध्यापक को रखा जाता है। इस स्कूल में हॉर्स राइडिंग, राइफल शूटिंग जैसे कई खेलों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, यहां गोल्फ कोर्स, पोलो ग्राउंड और घोड़ों के अस्तबल भी मौजूद हैं। 1986 में भारत सरकार ने एक डाक टिकट इस स्कूल के नाम पर जारी किया था, जिसमें मेयो स्कूल की फोटो बनी हुई थी। बता दें, कि इस स्कूल की फीस भारतीय लोगों के लिए 6,50,000 और विदेशी लोगों के लिए करीब 13,00,000 रुपए तक है।

इस कॉलेज से कई महान हस्तियां पढ़कर निकली हैं, जिनमें जम्मू कश्मीर के आखिरी शासक महाराजा हरि सिंह बहादुर, लेखक इंद्र सिन्हा और टीनू आनंद शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-लैपटॉप होता है हैंग? तो फॉलो करें यह आसान टिप्स

वुडस्टॉक स्कूल, मसूरी-

most expensive schools rajasthan

यह स्कूल उत्तराखंड राज्य के मसूरी में स्थित है, जो कि पहाड़ों की खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1854 में हुई थी। यह आजादी के पहले बने सबसे पुराने स्कूलों में से एक है। इस स्कूल की फीस 16 लाख रुपए है, जो भारत के सभी महंगे स्कूलों में से सबसे ज्यादा है।

इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल, मुंबई-

expensive schools

यह स्कूल मुंबई के नामी-गिरामी स्कूलों में से एक है। इस स्कूल को 2004 में स्थापित किया गया। यहां शिक्षा जगत से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। खास बात यह है कि, इस विद्यालय को आईबी (अंतर्राष्ट्रीय बैकलॉरिएट) बोर्ड के द्वारा मान्यता मिली है।

यहां पर बड़े और अमीर लोगों के बच्चे पढ़ते हैं। जिस कारण यहां की फीस करीब 9,90,000 रुपए के आसपास है।

इसे भी पढ़े-बहुत सारे Whatsapp ग्रुप चैट्स से होते हैं परेशान तो बदलें फोन की ये सेटिंग

वेल्हम बॉयज स्कूल -

देहरादून( देहरादून में घूमें ये जगाहें) में स्थित यह स्कूल भारत के सबसे फेमस विद्यालयों में से एक है। इस स्कूल की फीस 5,70,000 रुपए के आसपास है। यह विद्यालय अपने कठोर नियम-कानून के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि, इस विद्यालय में मशहूर राजनीतिज्ञ राजीव गांधी, मणिशंकर अय्यर, नवीन पटनायक, संजय गांधी, विक्रम सेठ जैसे बड़े प्रसिद्ध लोग पढ़े हुए हैं।

तो ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे स्कूल, जहां पढ़ना आम लोगों के बजट के बाहर है। हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसे तथ्यों को जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ

Image Credit - Scindia schools, wikipedia and google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।