Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:46 AM IST HZ Awards 2026
image

Womenpreneur Awards 2026: महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस को सही पहचान और नेटवर्किंग का शानदार मौका

आजकल महिलाएं बिजनेस में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और उनके इसी हौसले को नई उड़ान देने के लिए हम हर साल Womenpreneur Awards का आयोजन करते हैं। इस साल अवार्ड्स का चौथा संस्करण फिर से तैयार है उन्हीं महिलाओं के बिजनेस को सही पहचान देने के लिए। आइए जानें कहां और कब आयोजित होंगे ये अवार्ड्स और इसके जूरी मेंबर्स कौन-कौन होंगे?
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 17:29 IST

कामकाज की दुनिया में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उद्योगों का बदलता स्वरूप आज भारत सहित पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। बिजनेस में महिलाओं की संख्या और लीडरशिप बढ़ने से काम करने के पुराने तरीके बदल रहे हैं, और नए विचार सामने आ रहे हैं। महिलाएं अब पहले की अपेक्षा ज्यादा सीनियर मैनेजमेंट पर काम कर रही हैं, वो जॉब सीकर्स से जॉब क्रिएटर्स की भूमिका निभा रही हैं। क्योंकि जब महिलाओं को सही साधन मिलते हैं, तो वे सिर्फ गुजारा करने वाले छोटे काम-धंधों से आगे बढ़कर बड़े और कामयाब बिजनेस खड़ा करती हैं। महिलाओं की इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है Womenpreneur Awards मंच।

Womenpreneur Awards 2026 कब है?

Womenpreneur Awards का चौथे संस्करण 6 अप्रैल को दिल्ली के ललित होटल में आयोजित किया जाएगा। यह HerZindagi की एक ऐसी पहल है जो सिर्फ अवार्ड देने तक सीमित नहीं है। यहां महिलाओं के संघर्ष और कामयाबी को सबके साथ साझा किया जाता है, उनके बड़े सपनों को नया रूप दिया जाता है। यहां महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस को सही पहचान, भरोसा और नेटवर्किंग के मौके मिलते हैं। यह ऐसा मंच है, जहां फाउंडर्स और इन्वेस्टर्स से मिलते हैं। नए आइडियाज को असली ग्राहक मिलते हैं। घर से बिजनेस चलाने वाली महिलाएं बाजार से जुड़ती हैं। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार ने सपोर्ट किया है। इसका इकोसिस्टम पार्टनर mahila money और कम्युनिटी पार्टनर womennovator है।

Womenpreneur Awards 2026 जूरी मेंबर्स

Womenpreneur Awards 2026 में नॉमिनेशन के जरिए शामिल होने वाली महिलाओं के काम की पहचान के लिए ज्यूरी एक्सपर्ट की टीम बनाई है, जो इंडस्ट्री लीडर्स हैं। इसमें शामिल हैं -

राधिका घई - CEO & Founder of Kindlife,
सायरी चहल - Founder, Sheroes, Mahila Money & Appreciate Capital
आरती गुप्ता - CIO, Family Office DM Gupta & Anikarth Ventures
अंकिता वशिष्ठ - Founder and Managing Partner, Arise Ventures and StrongHer
तृप्ति सोमानी - CEO at KGS Advisors LLP and Founder of Womennovator
डॉ. संघमित्रा सिंह - Chief of Programmes, Population Foundation of India
मेघा ममगैन - Managing Editor, Health and Lifestyle, Jagran New Media
शांति मोहन - Founder and CEO, LVX

Womenpreneur Awards का मकसद नए इनोवेशन और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाली महिलाओं को पहचान देना है। इसका लक्ष्य उन्हें बिजनेस में आगे बढ़ने में मदद करना है, ताकि उन्हें सही गाइडेंस, मीडिया में पहचान, इन्वेस्टर्स और नए मार्केट तक पहुंच मिल सके। अगर आप इस इवेंट के साथ जुड़ना चाहती हैं तो खुद को नॉमिनेट करें।

नॉमिनेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें -

https://gbsfwqac.top/specials/women-entrepreneur-awards/

 

लेखक-शक्ति सिंह

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।