कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी अभियान के जरिए कश्मीर के बारामुला से हैरत में डाल देने वाली एक खबर वायरल हो रही है। दरअसल, कोविड का टीका लगाते हुए एक महिला की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ उनका राशन कार्ड भी वायरल हुआ जिसमें उनकी उम्र 124 साल दर्ज की हुई थी। बस, यही बात आग की तरह फैल गई। इस बात की जानकारी जम्मू और कश्मीर के इंफॉर्मेशन और पब्लिक रिलेशन के ट्विटर हैंडल से मिली है। आइए आप भी जानें पूरा मामला।
बारामुला की जिन बुजुर्ग महिला की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है उनका नाम रेहती बेगम है। वैक्सीन लगाने के दौरान जब अधिकारियों ने उनका पहचान पत्र मांगा, तो उनके बेटे ने आजादी के पहले का राशन कार्ड थमा दिया। इस राशन कार्ड में रेहती बेगम की उम्र 124 साल दर्ज की गई है। अगर राशन कार्ड की मानें तो रेहती बेगम दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति हैं।
दरअसल, जम्मू और कश्मीर में घर-घर वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान श्रकवाड़ा ब्लॉक वगूरा की रहने वाली रेहती बेगम के घरवालों ने अधिकारियों से घर आकर उनकी बड़ी दादी को वैक्सीन लगाने के लिए कहा, तब वे लोग घर आए। इसी दौरान उनका राशन कार्ड भी देखा गया। जब अधिकारियों ने उनसे उम्र पूछी तब उन्होंने बताया कि वह 100 साल पार कर चुकी हैं। ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी ने बताया कि वह 100 साल से अधिक की लग जरूर रही थीं, मगर वह इसे सर्टिफाई नहीं कर सकते।
124 years old woman, Rehtee Begum gets her first dose of #CovidVaccine at kral mohalla Baramulla during door to door campaigning.#LargestVaccineDrive#JandKFightsCoronapic.twitter.com/v6YpN3ykcp
— DIPR-J&K (@diprjk) June 2, 2021
इसे भी पढ़ें :पुलवामा में शहीद हुए मेजर ढौंडियाल की पत्नी ने ज्वाइन की आर्मी, कर रही हैं देश का नाम रौशन
अधिकारियों का भी कहना है उनके पास आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड या अन्य कोई प्रूफ नहीं था, इसलिए उनकी सही उम्र नहीं बताई जा सकती। लेकिन राशन कार्ड को मानें तो वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हो सकती हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, जापान की केन तनाका (118 वर्ष) को वर्तमान में सबसे उम्रदराज व्यक्ति का रिकॉर्ड हासिल है। वहीं, अब तक की सबसे उम्रदराज व्यक्ति (महिला) फ्रांस की जीन लुईस कैलमेंट थीं, जिनका निधन 122 साल और 164 दिन में हो गया था।
इसे भी पढ़ें :मिलिए 76 साल की फैशन ब्लॉगर मिसेज वर्मा से जो बन गई हैं सोशल मीडिया स्टार
अधिकारियों का कहना है कि रेहती बेगम ने खुद उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए कहा, जो लोगों को एक संदेश देगा। कई लोग अब भी वैक्सीन की डोज़ लेने से डर रहे हैं। ऐसे में इतनी बुजुर्ग महिला का वैक्सीन लेना बहुत बड़ी बात है। इससे दुनिया भर के लोगों के अंदर का डर निकलेगा। हालांकि कि आंकड़ों की मानें तो अब तक 33 लाख 66 हजार से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Pallav
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।