herzindagi
image

शाम के वक्त नारियल पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

क्या आप भी सूरज ढलने के बाद नारियल पानी पी लेती हैं, अगर हां, तो हम आपको यहां इसके तीन साइड इफेक्ट्स बता रहे हैं। इससे पाचन से लेकर नींद तक खराब हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-06-18, 13:34 IST

नारियल पानी हमेशा, हर मौसम में, बेहतरीन हाइड्रेटर और कूलर माना जाता रहा है, खासकर गर्मियों के मौसम में। यह पोषक तत्वों और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। लेकिन कुछ लोग नारियल पानी पीने से जुड़ी कुछ गलतियां कर देते हैं, जैसे कि शाम के वक्त, सूरज ढलने के बाद नारियल पानी पी लेते हैं, जो की नुकसानदेह हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं इसके कारण। इस बारे में एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है।

शाम के वक्त नारियल पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

एक्सपर्ट की मानें, तो शाम के वक्त इसका सेवन करते हैं, तो पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। इसमें नेचुरल शुगर होते हैं, तो इसे पचाने में मेहनत लग सकती है।

coconut water in evening

 इससे पाचन की समस्या जैसे ब्लोटिंग, गैस या अपच की समस्या हो सकती है, जिससे नींद लेने में परेशानी हो सकती है। खासकर आपका पाचन पहले से ही खराब या सुस्त है, तो यह और समस्या पैदा कर सकता है।

इसके अलावा नारियल पानी एक ड्यूरेटिक है, यानी इसे शाम के वक्त पीने से यूरिन की फ्रीक्वेंसी बढ़ सकती है। इससे आपको बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है, जिससे नींद टूट सकती है।

coconut water post sunset

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, आयुर्वेद के मुताबिक शाम के वक्त इसे पीने से शरीर का आंतरिक संतुलन बिगड़ सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें ठंडी चीजों से जल्दी सर्दी-खांसी घेर लेती है।

यही भी पढ़ें-कॉपर वाटर को आप भी समझती हैं अच्छा, तो जरूर जानें ये 5 बातें

नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

  • सुबह खाली पेट-इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • दोपहर में यह गर्मी और डिहाइड्रेशन से राहत देता है।

यही भी पढ़ें-यूरिन में नजर आने वाले ये संकेत नहीं हैं नॉर्मल! नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।