तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत ही फायदेमंद बताया जाता है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक कॉपर वावट को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे कई तरह के फायदे होते हैं, जैसे पाचन दुरुस्त होना, टॉक्सिन बाहर निकलना, मेटाबॉलिज्म तेज होना वगैरह वगैरह। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बारे में Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist at Anjana Kalia's Diet Clinic जानाकारी दे रही हैं।
अगर आप बहुत ज्यादा कॉपर वाटर पीती हैं, तो इस शरीर में कॉपर की अधिकता हो सकती है। जिससे पेट दर्द, उल्टी और लीवर पर असर पड़ने लगता है।
गर्भवती महिलाएं अगर कॉपर वायर ज्यादा पीती है तो इससे बच्चे पर असर पड़ सकता है।
कई बार कॉपर के बर्तन में ऑक्सीडेशन होने लगता है। अगर आप बर्तन को ठीक से साफ करके पानी नहीं पीती हैं, तो पानी जहरीला हो सकता है और इससे पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। आपका पाचन खराब हो सकता है, फूड प्वाइजनिंग जैसी स्थिति हो सकती है।
यह भी पढ़ें-शरीर के इन 5 हिस्सों पर भूल कर भी न बनवाएं टैटू, वरना बॉडी में बढ़ सकती हैं परेशानियां
बता दें कि कॉपर वाटर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप गर्मी में कॉपर वाटर पीते हैं, तो शरीर से ज्यादा पसीना निकल सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन और कमजोरी हो सकती है।
इसके अलावा पानी में और भी कई तरह के धातु मौजूद होते हैं, जो कॉपर के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं। अगर कॉपर के साथ आयरन मिल जाए तो यह फ्री रेडिकल का निर्माण कर सकता है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ावा दे सकते हैं
यह भी पढ़ें-लगातार 3 महीने तक पीरियड्स न आएं, तो क्या होता है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।