मेरी आंखों का सफेद भाग पीला क्यों दिखाई दोता है ? कहीं यह कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

आंखों के सफेद भाग में पीलापन नजर आ रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। यह शरीर में कई तरह की गड़बड़ी की तरफ इशारा करता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-28, 22:47 IST
image

आंख हमारे शरीर का सबसे अहम और संवेदनशील हिस्सा होता है। यही वजह है कि इसमें कोई छोटा भी बदलाव होता है, तो तुरंत नोटिस में आ जाता है। आंखों में लालिमा हो, जलन हो या सफेद हिस्से में पीलापन... कोई भी परिवर्तन सिर्फ बाहरी नहीं बल्कि अंदरूनी परेशानी का संकेत हो सकता है। खासकर जब आंखों का सफेद भाग पीला दिखने लगे। आईए जानते हैं आंखों का सफेद भाग पीला दिखने का मतलब क्या होता है। इस बारे में जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात कीDR. PURENDRA BHASIN, MBBS, MS (Ophthamology), Founder & Director, Ratan Jyoti Netralaya, Gwalior इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

आंखों का सफेद भाग पीला दिखने का मतलब क्या होता है?

आंखों का सफेद भाग जिसे मेडिकल भाषा में स्क्लेरा कहा जाता है। यह आमतौर पर चमकीला और साफ होता है। लेकिन, जब यह हिस्सा पीला दिखने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में कुछ असामान्य हो रहा है।

why do whites of eyes turn yellow
  • इसका सबसे आम कारण है पीलिया। यह तब होता है जब खून में बिलीरुबिननाम का पदार्थ बढ़ जाता है। बिलीरुबिन शरीर में पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनता है और आमतौर पर लिवर के द्वारा शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।
  • लेकिन अगर लीवर ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है और इसका असर आंखों की सफेदी पर सबसे पहले दिखता है।
  • इसके अलावा यह लक्षण हेपेटाइटिस, लिवर सिरोसिस, गॉलब्लैडर स्टोन, पित्त की नली की रूकावट या खून से संबंधित बीमारियों के कारण भी हो सकता है।
  • इनमें थैलेसीमिया याहेमोलिटिक एनीमिया जैसी स्थितियां शामिल होती हैं, जिनमें खून की कोशिकाएं जल्दी-जल्दी टूटती हैं और बिलीरुबिन अधिक बनता है।
  • ऐसे में आंखों का पीलापन एक चेतावनी हो सकता है कि लिवर या पाचन तंत्र में कोई गंभीर गड़बड़ी हो रही है।

यह भी पढ़ें-क्‍या 42 की उम्र में आपका पीरियड सिर्फ 2 दिन होता है? जानें कारण और करें ये 5 उपाय

closeup-portrait-tired-woman-with-closed-eyes (1)

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर पीली आंखों के साथ थकान, भूख में कमी, पेट के दाहिनी ऊपरी हिस्से में दर्द, त्वचा पर भी पीलापन या गहरे रंग का पेशाब आता है, तो यह और भी चिंता की बात हो सकती है। ऐसे में बिना समय डॉक्टर से मिलना चाहिए डॉक्टर आपको एलएफटी, ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड जैसी जांच करवाने की सलाह देंगे।

यह भी पढ़ें-डायरिया से जान बचाने में मददगार है यह एक पैकेट, फिर भी लोग इसे क्यों करते हैं नजरअंदाज?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, SHUTTERSTOCKS

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP