आयरन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिनरल है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है। वहीं अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से वह एनीमिया से पीड़ित हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाएं हर महीने ब्लीड करती है। जब आयरन की कमी होती है, तो सुस्ती, चक्कर और सांस लेने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर आयरन की गोली लेने की सलाह देते हैं। आयरन की गोली खाने के बाद शुरू होती है, पेट से जुड़ी समस्या। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि आयरन की गोली खाने के बाद उन्हें कब्ज सता रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अकेली नहीं है। आइए जानते हैं कि आयरन की गोली आखिर कब्ज का कारण क्यों बनती है। इस बारे में होली फैमिली के डॉक्टर एजाज जानकारी दे रहे हैं।
शरीर आयरन का 10 या 15 फ़ीसदी ही अवशोषण कर पता है। बाकी आयरन आंतों में रह जाता है, जिससे गट बैक्टीरिया प्रभावित होते हैं और इससे पाचन धीमा हो जाता है। इससे मल सख्त और सुखा हो जाता है, जिससे कब्ज होती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक आयरन की गोली कई बार पचती नहीं है। यह आंतों में सूजन और धीमा मूवमेंट पैदा कर सकती है, जिससे मल रुक जाता है। इस वजह से कब्ज की शिकायत हो जाती है
इसके अलावा जब पेट में आयरन अतिरिक्त मौजूद होता है, तो वह पानी को आंतों की ओर खींच सकता है। इस प्रक्रिया में बड़ी आंत यानी निचली आंत से पानी कम हो जाता है, जिससे मल सख्त हो जाता है और कब्ज की समस्या होने लगती है। यह समस्या और भी बढ़ जाती है, जब आपके आहार में फाइबर की कमी हो।
यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में कब्ज कर रही है परेशान? हो सकते हैं ये कारण
यह भी पढ़ें-जरा सुनिए! अगर आपके अंदर नजर आने लगे हैं ये 5 लक्षण, तो समझिए खराब होने लगी है मेंटल हेल्थ
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।