herzindagi
image

गर्मियों में गोंद कतीरा और चिया सीड्स को इस तरह से करें डाइट में शामिल, महिलाएं आसानी से अंदर कर पाएंगी लटकी हुई तोंद

गोंद कतीरा और चिया सीड्स दोनों ही स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। खासकर, गर्मियों में गोंद कतीरा को डाइट में शामिल करना सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में गोंद कतीरा और चिया सीड्स को इस तरह से खाना बेली फैट को कम कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-30, 23:48 IST

Gond Katira for Belly Fat: गर्मियों में गोंद कतीरा को डाइट में शामिल करना कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। इससे न केवल शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि इससे और भी कई फायदे हैं। आयुर्वेद में गोंद कतीरा का उपयोग कई स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाता है। गर्मी में डाइजेशन सुधारने से लेकर शरीर की कमजोरी दूर करने तक, इससे बॉडी को कई फायदे मिलते हैं। यह पानी में भिगोने से फूल जाता है और इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। गोंद कतीरा और चिया सीड्स दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में गोंद कतीरा और चिया सीड्स को इस तरह से खाना बेली फैट को कम कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

गर्मियों में गोंद कतीरा और चिया सीड्स से इस तरह बेली फैट को कम करें कम

belly fat and health issues

  • अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं, तो गर्मियों में गोंद कतीरा और चिया सीड्स का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है और लटके हुए पेट को अंदर कर सकता है।
  • गोंद कतीरा और चिया सीड्स को एक साथ लेने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और फैट तेजी से बर्न होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में चिया सीड्स और गोंद कतीरा बेस्ट कॉम्बिनेशन है। इन्हें जब भिगोया जाता है, तो यह पानी को अब्जॉर्ब कर लेते हैं और फिर इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी हीट कम होती है।
  • गोंद कतीरा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स पाए जाते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर की जिद्दी चर्बी को जलाने में मदद करता है।
  • गोंद कतीरा और चिया सीड्स वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों ही चीजों में फाइबर अधिक होता है। ऐसे में इन्हें लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और क्रेविंग्स नहीं होती हैं।
  • गोंद कतीरा और चिया सीड्स, शरीर को डिटॉक्स और हाइड्रेट करने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। ये गैस और पेट की गर्मी को शांत करके, डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर करते हैं।

 यह भी पढ़ें- पेट के किनारे से लटकने लगी है चर्बी? साइड बेली फैट कम करने के लिए करें ये 2 योगासन

पेट की चर्बी कम करने के लिए कैसें करें गोंद कतीरा और चिया सीड्स का इस्तेमाल?

gond katira for belly fat drink

  • गोंद कतीरा और चिया सीड्स को रातभर भिगो दें।
  • इसे सुबह खाली पेट नींबू पानी या नारियल पानी के साथ लें।
  • कुछ ही हफ्तों में असर दिख सकता है।

 

यह भी पढ़ें- गोंद कतीरा खाने से क्या नुकसान होते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

 

गोंद कतीरा और चिया सीड्स को इस तरह खाना बेली फैट को कम कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।