मेरा पेट सुबह से भरा-भरा हुआ लग रहा था, तो मैंने दिनभर हल्का-फुल्का ही खाया। रात को कुछ न खाने का प्लान बनाया, लेकिन सोते-सोते मैंने गर्म दूध पी लिया। बस फिर उसके बाद जो मेरे पेट में गैस होने लगी, पूछिए मत! पेट में ब्लोटिंग होने लगी और मेरा सोना भी बेहाल हो गया।
ऐसा आपमें से कितने लोगों के साथ होता है? क्या आप भी दूध पीने के पास ब्लोटेड फील करती है। ऐसा हो सकता है कि डेयरी प्रोडक्ट् आपकी गैस का कारण हों। जी हां, दूध पीने से कुछ लोगों को गैस हो सकती है और इससे पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने एक पोस्ट को शेयर करते हुए इसके बारे में बताया है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट की जुबानी सुनें कि दूध पीने से गैस की समस्या आखिर क्यों होती है?
क्या आपका बच्चा दूध पीने के बाद पेट में दर्द की शिकायत करता है। क्या आपको भी दूध पीकर ब्लोटिंग होती है? दरअसल, यह लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण होता है।
जब शरीर लैक्टोज को तोड़ने में असमर्थ होता है, तो यह आंत से होकर कोलोन तक पहुंचता है। लैक्टोज जैसे कार्बोहाइड्रेट को कोलोन के परत वाले सेल्स अब्सॉर्ब नहीं कर पाते। हालांकि, गट बैक्टीरिया जिन्हें माइक्रोफ्लोरा कहते हैं, उन सेल्स को फर्मेंट कर और तोड़ सकते हैं। यह फर्मेंटेशन शॉर्ट-चेन फैटी एसिड, साथ ही हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैस की रिहाई का कारण बनता है।
एसिड और गैस पेट में बढ़ने लगती है जिसके कारण पेट में दर्द और ऐंठन हो सकती है। दर्द आमतौर पर नाभि के आसपास और पेट के निचले हिस्से में होता है।
इसे भी पढ़ें: लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर व्यक्ति में नजर आते हैं ये लक्षण
आपको दूध पीकर ही नहीं, अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करके भी हो सकता है। यह पहचानने के लिए कि आप लैक्टोज इंटॉलरेंट हैं, इन साइन्स पर ध्यान दें।
View this post on Instagram
दूध पीने के बाद अक्सर आपका पेट भारी रहता है। आपको गैस हो जाती है या पेट में अगर दर्द होने लगे, तो आप समझ लीजिए कि आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रखनी है।
अगर दूध पीने के बाद, आप तुरंत टॉयलेट की ओर भागते हैं, तो आपको दूध नहीं पीना चाहिए। अगर आप 24 घंटे 3 या इससे अधिक बार टॉयलेट जाते हैं और आपके पेट में मरोड़ या ऐंठन होती है, तो आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण कोलोन में पानी बढ़ जाता है, जिससे पॉटी पतली होती है।
लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण कुछ लोगों को मतली या उल्टी भी हो सकती है। जब आंत में लैक्टोज फर्मेंट होता है, तो गैस और फैटी एसिड आपके पेट को बीमार महसूस करा सकते हैं। ध्यान रखें कि डेयरी का सेवन करने के लगभग 30 मिनट से 2 घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: कैसा दूध पीना आपके लिए होगा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें किस बीमारी के लिए क्या है सही?
हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। आप इस समस्या से बच सकते हैं, बस आपको यह पता होना चाहिए कि आपका शरीर लैक्टोज के प्रति कैसे रिएक्ट करता है। अगर आप लैक्टोज इंटॉलरेंट हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेकर अपनी डाइट में बदलाव करें।
अगर इस लेख को लेकर आपके कोई सवाल हैं, तो हमें जरूर बताएं। ऐसे ही अन्य लेख लिखने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।