herzindagi
image

पीरियड से पहले चिप्स और नमकीन क्यों नहीं खाना चाहिए?

पीरियड से पहले अक्सर कुछ नमकीन चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन आपको चिप्स और नमकीन खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-12-13, 14:40 IST

महिलाओं को हर महीने पीरियड से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई तरह की समस्याएं होती है, मूड स्विंग्स से लेकर खाने पीने की क्रेविंग भी खूब होती है। कुछ लोगों को पीरियड से पहले मीठा खाने का मन करता है तो कुछ लोगों को चिप्स या नमकीन खाने की तलब महसूस होती है। यह एकदम आम बात है, मनचाहा खाना खाने से मूड में सुधार भी होता है,लेकिन आपको इन्हें खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से की आखिर क्यों पीरियड से पहले चिप्स और नमकीन नहीं खाना चाहिए

पीरियड से पहले चिप्स और नमकीन क्यों नहीं खाना चाहिए?

namkeen should not be eaten before period

आपको मालूम हो की चिप्स और नमकीन में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और सोडियम वॉटर रिटेंशन के लिए जिम्मेदार होता है। इससे पेट में सूजन और पानी की रुकावट हो सकती है। वहीं पीरियड से पहले भी शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जो सूजन और पेट में ऐंठन का कारण बढ़ते हैं। ऐसे में अधिक सोडियम का सेवन इन समस्याओं को और बढ़ा सकता है। इससे आपको ब्लोटिंग और भारीपन महसूस हो सकता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली बेचैनी और ऐंठन में इजाफा हो सकता है।

इसके अलावा चिप्स और नमकीन खाने से पाचन को भी नुकसान हो सकता है जबकि पीरियड के दौरान पहले से ही प्रभावित रहता है। इस प्रकार से समस्याएं ज्यादा बेचैन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-क्या सच में तनाव लेने से हाइपरटेंशन होता है ?

पीरियड क्रेविंग हो तो क्या खाएं?

why chips should not be eaten before period

  • नट्स
  • ओट्स
  • सूप
  • होल ग्रेन
  • फल
  • चॉकलेट
  • हाइड्रेट रहें


यह भी पढ़ें-पीरियड्स के दिनों में वजाइना में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।