किस करने से शरीर में कौन सा हार्मोन रिलीज होता है? जानिए

किस करना फायदेमंद है या किस करने से कोई नुकसान होता है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है। 

 

Why Do We Kiss

किस करने से शरीर में कई प्रकार के हार्मोन रिलीज होते हैं, जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस करने से कौन-कौन से हार्मोन रिलीज होते हैं और क्या किस करना सही है या नहीं? हमने इसके बारे में हमारे एक्सपर्ट कमल किशोर वर्मा जी से बातचीत की है। उन्होंने इस पर हमें विस्तार से बताया है।

किस करने से शरीर में ये सारे हार्मोन रिलीज होते है।

ऑक्सीटोसिन (Oxytocin)

किस करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे "लव हार्मोन" भी कहा जाता है। यह हार्मोन भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास को बढ़ावा देता है। ऑक्सीटोसिन हार्मोन के जरिए आपका तनाव कम होता है और आप अधिक खुश महसूस करते हैं।

डोपामाइन (Dopamine)

how to do kiss

डोपामाइन हार्मोन खुशी और आनंद को बढ़ावा देता है। किस करने से डोपामाइन का स्तर बढ़ता है, जिससे व्यक्ति को संतुष्टि मिलती है।

सेरोटोनिन (Serotonin)

सेरोटोनिन हार्मोन हमारे मूड को बनाने का कार्य करता है। किस करने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे आपका मूड अच्छा रहता है और आपको खुशी महशूस होती है।

एड्रेनालाईन (Adrenaline)

किस करने से एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ता है, जो हमारे दिल की धड़कनों को तेज करता है और ऊर्जा बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें-पार्टनर को रखना चाहते हैं खुश तो 'KISS' करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां

किस करने से फायदे

  • किस करने से रिलीज होने वाले हार्मोन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और मूड को सुधारते हैं।
  • ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिंस तनाव को कम करते हैं और व्यक्ति को आराम महसूस कराते हैं।
  • ऑक्सीटोसिन के कारण भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास बढ़ता है।
  • एंडोर्फिंस और सेरोटोनिन शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और दर्द को कम करते हैं।

अगर आप नियमित रूप से किस करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। किस करते समय आपको हाइजीन का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP