herzindagi
Types of kisses and their hidden meaning

Kiss Day 2025 पर जानिए 'स्पाइडर' से लेकर 'एरॉटिक' तक, इन 6 तरह के किस और उनके मतलब के बारे में

आज दुनियाभर में किस डे मनाया जा रहा है, जिसे हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने इमोशन्स को जाहिर करने के लिए अपने चाहने वालों किस करते हैं। आपको बता दें कि Kiss के कई प्रकार होते हैं और उनका मतलब भी अलग-अलग होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-02-13, 13:42 IST

फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है और इस महीने में वेलेंटाइन वीक भी आता है। प्यार के इस त्योहार की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाकर यह पर्व खत्म होता है। आज 13 फरवरी है और पूरी दुनियाभर में किस डे मनाया जा रहा है। किस डे के दिन लोग अपने चाहने वालों को किस करते हैं और उनके सामने अपने इमोशन्स को दिखाते हैं। अपने पार्टनर को किस करना बहुत खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि Kiss की तरह के होते हैं। अलग-अलग तरह के किस का मतलब भी अलग-अलग होता है।

जब आप अपने पार्टनर के माथे को चूमते हैं, तो इसे नॉन-सेक्सुअल किस कहा जाता है। अलग-अलग देशों में किस को अलग-अलग तरह से डिफाइन किया गया है। कहीं जब लोग मिलते हैं,तो ग्रीट करने के लिए किस करते हैं। वहीं, कुछ देशों में किस करने को अश्लील भी माना जाता है। अपने पार्टनर या करीबी इंसान को किस करना एक आम ह्यूमन बिहेवियर कहा जा सकता है। किस को प्यार जताने के लिए, रोमांस के लिए, किसी को आदर दिखाने के लिए, किसी की केयर के लिए किया जा सकता है। 

अगर आपसे पूछा जाए कि सबसे चर्चित किस कौन से होते हैं, तो आपका जवाब क्या होगा? शायद फ्रेंच किस या फेक किस जैसे नाम आपके जहन में आएंगे, लेकिन ये सिर्फ अलग-अलग देशों में किए जाने वाले किस हैं। हम बात कर रहे हैं ह्यूमन बिहेवियर के दौरान होने वाले किस की। चलिए जानते हैं उनके बारे में। 

1. स्पाइडर किस

जब आपका पार्टनर आपको पीछे से आकर हग करता है और आपको किस करता है, तो उसे स्पाइडर किस कहते हैं। स्पाइडर किस हमेशा अपनेपन को दिखाता है। यह पार्टनर के प्रति आपके लविंग और केयरिंग नेचर का प्रतीक माना जाता है। 

2. नॉन-रोमांटिक किस

किसी को ग्रीट करते समय किया गया किस नॉन-रोमांटिक किस होता है। इस तरह के किस को गाल पर या माथे पर किया जा सकता है। इस दौरान उम्र, रिश्ता, संस्कृति आदि को भी ध्यान रखा जाता है। अमेरिका, यूके आदि में महिला और पुरुष भी इस तरह का किस करते हैं, लेकिन भारत या अरब देशों में ऐसा नहीं है। यहां महिलाएं एक दूसरे को नॉन-रोमांटिक किस करती तो दिखती हैं, लेकिन पुरुषों के केस में यह इतना कॉमन नहीं है। 

kiss types

इसे जरूर पढ़ें- कब और किसने किया था दुनिया का सबसे पहला kiss?

3. नॉन-सेक्सुअल किस

यह किस प्यार दिखाने के लिए तो किया जा सकता है, लेकिन इसे सेक्सुअल नहीं माना जा सकता। जैसे माथे या गाल पर किस करना। कुछ मामलों में इसे केयर दिखाने का एक तरीका भी समझा जा सकता है। नॉन-सेक्सुअल किस अधिकतर करीबियों या रिश्तेदारों के साथ किया जाता है। हालांकि, रोमांटिक रिलेशनशिप के दौरान भी इस तरह का किस हो सकता है। इस तरह का किस रोमांटिक भी हो सकता है और नहीं भी। मतलब आप अपने पार्टनर को भी इसे कर सकते हैं और किसी दोस्त या रिश्तेदार को भी।

4. फॉर्मल किस

आपने कभी फिल्मों में हीरो को हिरोइन का हाथ चूमते देखा है? ब्रिटिश सभ्यता का एक हिस्सा यह भी है। किसी को फॉर्मली ग्रीट करते समय इस तरह का किस किया जाता है। अधिकतर इसे पुरुष किसी महिला को करते हैं। हालांकि, महिलाएं भी इसे करती हैं, लेकिन शर्त यह है कि जिसका हाथ चूमा जा रहा है उसका ओहदा काफी बड़ा हो। 

kiss and its types

इसे जरूर पढ़ें- अगर कोई माथे पर करता है किस तो क्या है उसका मतलब? 

5. केयर वाला किस 

बालों पर या माथे पर किस करना देखभाल करने का इशारा देता है। इसका मतलब कि आपको सामने वाले की चिंता है और आप इसके जरिए अपनी चिंता दिखा रहे हैं। कई बार किसी के बीमार होने पर भी इस तरह का किस किया जाता है। इस तरह का किस बहुत गहरा इमोशनल रिश्ता दिखाता है।  

6. एरॉटिक किस

ऐसा कोई भी किस जो सेक्सुअल प्लेजर को दिखाता है उसे एरॉटिक किस कहा जाता है। इस तरह के किस के प्रकार हो सकते हैं फ्रेंच किस, एस्किमो किस, पेक किस, नेक किस आदि। इसे हमेशा रोमांटिक किस ही समझा जाता है। जरूरी नहीं है कि इसे होंठों पर ही किया जाए। गले पर किस करना, कान पर किस करना आदि भी इसी तरह के किस का प्रकार है। इसे हमेशा अपने पार्टनर को ही किया जाता है।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।