herzindagi
vertigo

क्या करवट लेने पर भी चक्कर आता है? एक्सपर्ट से जानिए इसका कारण

क्या करवट बदलते हुए या लेटते हुए आपको भी अचानक से चक्कर आ जाता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण
Editorial
Updated:- 2024-05-09, 11:25 IST

चक्कर आना एक बहुत ही आम सी समस्या है। अक्सर कमजोरी होने पर सिर घूमने लगता है। आपने भी कभी ना कभी चक्कर का अनुभव किया ही होगा, लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप कहीं बैठे हुए हैं या लेटे हुए हैं या आप अचानक से उठते हैं या करवट बदलते हैं तो आपका सिर भी घूम जाता है यानी आपको चक्कर आ जाता है? दरअसल ऐसा वर्टिगो में होता है। यह एक तरह की  न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसके अलावा ये और दूसरे कारणों के चलते भी होता है। चलिए हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत से इस बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है

लेटने या करवट लेने पर क्यों आता है चक्कर? (what is spinning sensation)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

एक्सपर्ट बताती हैं कि करवट लेते वक्त या लेटने के वक्त चक्कर आता है तो आपको बीपीपीवी यानी कि बेनाइन पैरॉक्सिज्मल पोजिशनल वर्टिगो जैसी आंतरिक कान की समस्या के कारण भी ऐसा हो सकता है,जब आप पोजिशन चेंज करते हैं तो यह वर्टिगो की ओर ले जाता है। ऐसा आंतरिक कान के तरल पदार्थ और ओटोलिथ डिस्प्लेसमेंट की वजह से होता है। इसके कारण चक्कर आना सबसे आम होता है। इसके कारण हल्के या तेज चक्कर आ सकते हैं। ऐसा आमतौर पर जब होता है जब हम सर को किसी खास पोजीशन में ले जाते हैं। जैसे सिर को ऊपर या नीचे की तरफ करना ,लेटने के दौरान या करवट बदलते समय या बिस्तर पर बैठते समय सिर घूमना

यह भी पढ़ें-महिलाओं में ब्लड शुगर हाई होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण

बार-बार चक्कर आए तो क्या करें?

dizziness

अगर आपको बार बार इस तरह से चक्कर आ रहा है तो आपको अपना हिमोग्लोबिन और विटामिन बी 12 चेक करवाना चाहिए,क्योंकि कई बार खून की कमी के कारण भी कमजोरी और सिर घूमने की समस्या होता है। एचबी और विटामिन बी 12 ठीक है तो आप या तो ईएनटी स्पेशलिस्ट या न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। इससे निपटने के लिए एक्सपर्ट ने एक्सरसाइज भी सुझाएं हैं जिसे आप घर पर ही करके इसमें आराम पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-स्ट्रेस का पीरियड्स पर क्या असर होता है?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।