herzindagi
How much delay in periods is normal ()

स्ट्रेस का पीरियड्स पर क्या असर होता है?

स्ट्रेस, महिलाओं के पीरियड साइकिल को प्रभावित करता है। इसकी वजह से, पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। यहां तक कि पीरियड फ्लो पर भी इसका असर होता है।
Editorial
Updated:- 2024-05-08, 12:41 IST

हम सभी किसी न किसी कारण से तनाव में रहते हैं और न चाहते हुए भी यह तनाव, हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। स्ट्रेस का असर, महिलाओं की मेंटल हेल्थ के साथ, हार्मोन्स पर भी होता है। जी हां, स्ट्रेस की वजह से, डाइजेशन खराब हो सकता है, मोटापा बढ़ सकता है, चेहरे का ग्लो खो सकता है और कई तरह की अन्य बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। यहां तक कि, स्ट्रेस का असर, महिलाओं की पीरियड साइकिल पर भी होता है। तनाव की वजह से, महिलाओं की वेजाइनल हेल्थ और पीरियड साइकिल प्रभावित होती है। स्ट्रेस का, महिलाओं के पीरियड्स पर क्या असर होता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी,  डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

स्ट्रेस का महिलाओं की पीरियड साइकिल पर क्या होता है असर? ( How many days can stress delay your period)

how can i lower stress hormone level

  • पीरियड्स को मैनेज करने के लिए, शरीर में कुछ हार्मोन्स का लेवल सही होना जरूरी होता है। इनमें से कुछ हार्मोन्स दिमाग से रिलीज होते हैं। जब हम अधिक तनाव लेते हैं, तो ये हार्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं।
  • इस हार्मोनल इंबैलेंस के कारण ही, पीरियड्स अनियमित होते हैं और कई बार स्किप भी हो जाते हैं।
  • दरअसल, हमारे ब्रेन में हाइपोथैलेमस पिट्युटरी ग्लैंड होती है। यह ग्लैंड, रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स को रिलीज करती है।
  • ये हार्मोन्स रिलीज होते ही, ओवरी को संदेश देते हैं। इस मैसेज के बाद, ओवरी से हर महीने एक एग रिलीज होता है और इसी के बाद, पीरियड्स आते हैं।
  • जब महिलाएं तनाव में होती हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल (स्ट्रेल हार्मोन) की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इसके कारण, समय पर, रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स रिलीज नहीं हो पाते हैं।
  • दरअसल, स्ट्रेस हार्मोन के कारण, दिमाग से रिलीज होने वाले हार्मोन्स को काम करने से रोका जाता है।
  • स्ट्रेस की वजह से कई बार पीरियड्स में अनियमित ब्लीडिंग भी हो सकती है।heavy peridos and stress
  • इसकी वजह से कई बार पीरियड्स बहुत लंबे या छोटे भी हो सकते हैं।
  • कई बार इसके कारण, महिलाओं को हैवी पीरियड्स हो जाते हैं। वहीं, कई बार पीरियड में बहुत कम ब्लीडिंग भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

 

तनाव से दूर रहना, सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।