herzindagi
What do you feel when you are high in sugar

महिलाओं में ब्लड शुगर हाई होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण

डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं में ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर क्या -क्या लक्षण नजर आते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-08, 19:00 IST

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सही लाइफस्टाइल फॉलो करके कंट्रोल किया जाता है।वक्त अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ब्लड शुगर का लेवल इतना ज्यादा बढ़ जाता है जिससे कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं। ग्लूकोज लेवल का बढ़ना साइलेंट किलर की तरह होता है। यह शरीर को अंदर से खोखला कर सकता है। इसके कारण मरीज की किडनी, हार्ट, आंखें डैमेज हो सकती है। इसके लक्षण पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं महिलाओं में हाई ब्लड शुगर होने पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं। इस बारे में Dr Archna Dhawan Bajaj, Gynaecologist Nurture ivf जानकारी दे रही हैं।

महिलाओं में ब्लड शुगर हाई होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण 

blood sugar high in women

  • महिलाओं में अगर कुछ दिनों से वेजाइनल डिस्चार्ज या यीस्ट इन्फेक्शन देखी जा रही है, तो हो सकता है कि उनका शुगर लेवल हाई हो, क्योंकि शुगर लेवल बढ़ने की वजह से वेजाइनल एरिया का पीएच असंतुलित हो जाता है जिससे इन्फेक्शन और डिस्चार्ज की समस्या बढ़ जाती है।
  • अगर बहुत ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है तो भी यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने की ओर इशारा हो सकता है, क्योंकि शरीर में ग्लूकोज बढ़ने से टेस्टोस्टरॉन लेवल बढ़ सकता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। ग्लूकोज बढ़ने से ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है जिससे कोशिकाओं को कम ऑक्सीजन मिलता है और तब इस तरह की दिक्कतें देखने को मिलती है।
  • चेहरे पर बहुत ज्यादा फोड़े फुंसी या एक्ने की समस्या हो रही है तो यह भी हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण हो सकता है। दरअसल जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है तो स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे फोड़े फुंसी की समस्या हो जाती है।

यह भी पढ़ें-आपके ये Healthy फूड्स पेट की बजाते हैं बैंड, खराब हो सकता है डाइजेशन

knee swelling

  • पैरों में सूजन नजर आए तो भी यह ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है। दरअसल शुगर बढ़ने से किडनी पर प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे किडनी का कामकाज प्रभावित होने लगता है। इससे फिल्ट्रेशन में दिक्कत आने लगती है 
  • रक्त में शर्करा की अधिकता के कारण धुंधली दृष्टि हो सकती है। इससे आंखों के लेंस में सूजन आ जाती है। वहीं हाई ब्लड शुगर के कारण ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है जिसके कारण नसों को नुकसान पहुंचता है।इससे हाथ पैर में दर्द, झुनझुनी, पीठ में अकड़न जैसी समस्या देखने को मिलती है।

यह भी पढें-हर सुबह होता है एंग्जायटी अटैक, एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे आपके काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।