herzindagi
image

कूल्हों और जांघों पर चर्बी क्यों जमा होती है?

क्या आपके जांघों और कूल्हों पर फैट जम गया है? क्या जर्बी के कारण आपका फिगर खराब नजर आ रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।
Editorial
Updated:- 2024-10-21, 17:25 IST

बिगड़ती जीवनशैली और खानपान के चलते आजकल मोटापे की समस्या बढ़ गई है। हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। किसी का पेट बाहर निकल आया है तो किसी की बाजू थुलथुली हो गई है। वहीं कुछ लोगों के कूल्हों और जांघों पर ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। इसके कारण शरीर नाशपाती के जैसा नजर आने लगता है। फिगर काफी खराब नजर आने लगता है। कपड़ों की फिटिंग भी खराब नजर आती है। क्या आपको मालूम है की कूल्हों और जांघों पर चर्बी क्यों जमती है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी से। उन्होंने इस बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की है।

कूल्हों और जांघों पर चर्बी क्यों जमा होती है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

एक्सपर्ट बताते हैं कि इसके पीछे हमारे हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। हमारे शरीर में दो मुख्य हार्मोन होते हैं एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन, जब एस्ट्रोजन का स्तर प्रोजेस्टरॉन के मुकाबले अधिक होता है तो यह एक असंतुलन पैदा करता है

एस्ट्रोजन हार्मोन मुख्य रूप से महिला हार्मोन होता है, जो वसा को विशेष रूप से नितंब और जांघों और कूल्हों में जमा करने के लिए जाना जाता है। अगर एस्ट्रोजन का स्तर अधिक है तो यह शरीर के निचले हिस्से में वसा का संचय बढ़ा सकता है।

प्रोजेस्टेरोन हार्मोन शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है। अगर प्रोजेस्टेरोन का स्तर कम होता है तो यह एस्ट्रोजन के प्रभाव को बढ़ा सकता है, इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जिससे वसा जमने की संभावना बढ़ जाती है।

इसके कारण आपकी बॉडी नाशपाती के आकार की नजर आती है। इसको कम करना काफी मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें-थुलथुली बाजुओं ने खराब कर दिया है लुक? फैट कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

pear shaped

ये कारण भी होते हैं जिम्मेदार

  • प्रोसेस्ड फूड
  • रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स
  • शुगरी ड्रिंक
  • सेडेंटरी लाइफस्टाइल


यह भी पढ़ें-शाम 7 बजे खाना खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।