herzindagi
image

थुलथुली बाजुओं ने खराब कर दिया है लुक? फैट कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

बाजुओं की लटकती हुई चर्बी ने अगर आपको परेशान किया हुआ है, इसकी वजह से आप स्लीवलेस ड्रेसेज नहीं पहन पा रही हैं और इसे कम करने के लिए क्या कर यह जानना चाहती हैं, तो रोजाना 10 मिनट इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
Editorial
Updated:- 2024-10-21, 16:54 IST

मोटापा बढ़ने के साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों की चर्बी बढ़ने लगती है। वजन बढ़ने पर, बाजुओं की चर्बी बढ़ने लगती है, तोंद निकलने लगती है, डबल चिन आ जाती है और भी कई जगहों का फैट बढ़ने लगता है। इसका असर हमारे पूरे लुक पर होता है। वजन बढ़ना बेशक आसान होता है लेकिन इसे कम करना बेहद मुश्किल होता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी शरीर की चर्बी टस से मस नहीं होती है। फैट बर्न करना इतना आसान नहीं होता है। बात अगर थुलथुली बाजुओं की करें तो आर्म फैट की वजह से कई बार महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं और यह शर्मिंदगी का कारण भी बनता है। लटकती बाजुओं के चलते कॉन्फिडेंस में भी कमी आती है। इसे कम करने में कई एक्सरसाइज और योगासन कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो बाजुओं की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

आर्म फैट कम करने के लिए अधोमुख श्वानासन करने का सही तरीका (How to do Downward Facing Dog)

downward facing dog yoga pose for arm fat

  • इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
  • दोनों हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं।
  • अब आपको सामने की तरफ झुकना है।
  • ऐसा करते हुए घुटनों और हाथों को एकदम सीधा रखना है।
  • इसके बाद आपको अपने पैरों को पीछे की तरफ ले जाना है।
  • अपने हाथों को आगे की तरफ ले जाना है।
  • आपका शरीर एक धनुष की शेप में आ जाएगा।
  • गहरी सांस लेते हुए हाथों को पूरी तरह मैट पर टिकाना है।
  • इसके बाद कूल्हों को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें।
  • इस पोजिशन को बैलेंस करें।
  • इसे कुछ देर होल्ड करें।
  • अधोमुख श्वानासन से आप आर्म फैट कम कर सकते हैं।
  • इससे शरीर के निचले हिस्से की चर्बी भी कम होती है।
  • इस आसन को करने से बैकपेन कम होता है।
  • इससे बेली फैट भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- चलते-चलते करें ये 2 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी बाजुओं की चर्बी

बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए करें भुजंगासन (What is Bhujangasana and its benefits)

cobra pose for arm fat

  • सबसे पहले योगा मैट पर लेट जाएं।
  • आपको पेट के बल लेटना है।
  • हथेलियों को फर्श पर रखना है।
  • शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखें।
  • सांस लेते हुए हथेलियों पर दबाव डालें।
  • अब शरीर के ऊपर के हिस्से को मैट से ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
  • इसे करने से बेली फैट और आर्म फैट कम होता है।
  • दिनभर की थकान दूर करने के लिए भी यह आसन फायदेमंद है।
  • इससे शरीर में लचीलापन और ताकत आती है।

यह भी पढ़ें- लटकती बाजुओं ने किया है परेशान? रोजाना 10 मिनट करें ये योगासन

आर्म फैट को कम करने के लिए, इन 2 योगासनों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।