आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को एक्टिव और फिट रखना किसी टास्क से कम नहीं है। आजकल अनियमित जीवनशैली के चलते, बीमारियां लोगों को घेरने लगी हैं। योग, खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने का एक आसान तरीका है। रोजाना योगाभ्यास करने से बीमारियां आपके कोसों दूर रहती हैं। इससे शरीर में ताजगी और ताकत भी बनी रहती है। अक्सर लोग पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस होने की शिकायत करते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की जांच भी जरूरी है। साथ ही, थकान, आलस और कमजोरी को दूर कर, शरीर को ताजगी व ताकत देने में कुछ योगासन भी कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
रोज सुबह करें भुजंगासन (What is Bhujangasana and its benefits)
- भुजंगासन शरीर को ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को मजबूती देता है।
- यह ब्रेन को एक्टिव करता है और ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है।
- यह शरीर में लचीलापन लाता है।
- इसे करने से बेली फैट भी कम होता है।
कैसे करें भुजंगासन (What are the steps of Bhujangasana)
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- अब दोनों हथेलियों को फर्श पर रखें।
- आपको हथेलियों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखना है।
- शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखें।
- सांस लेते हुए हथेलियों पर दबाव डालें और शरीर के ऊपर भाग को फर्श से ऊपर की ओर उठाएं।
- इस स्थिति में अपनी क्षमता के अनुसार रहें।
- अब सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।
मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें सुखासन (What is Sukhasana with benefits)
- यह आसन. थकान को दूर करता है और दिमाग को शांत करता है।
- शारीरिक और मानसिक थकान दूर करने में यह कारगर है।
- पीठ को मजबूती देता है और चेहरे पर निखार लाता है।
- यह आसन, मांसपेशियों को मजबूती देता है।
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना
कैसे करें सुखासन का अभ्यास? (How to do Sukhasana step by step)
- इसे क्रॉस लेग सिटिंग पोज भी कहते हैं।
- इसे करने के लिए, सबसे पहले ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं।
- पैरों को रिलैक्स रखें और बाहरी किनारे को फर्श की ओर रखें।
- जांघों और पैरों को मोड़कर एक ट्राइंगल की शेप बनाएं।
- पैरों और पेल्विक के बीच कुछ जगह होनी चाहिए।
- हाथों को जमीन के अपोजिट दबाएं और बैठी हुई हड्डियों को थोड़ा ऊपर उठाएं।
- सांस को धीरे-धीरे छोड़ें।
- कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
यह भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए रात में सोने से पहले 10 मिनट करें फेस योगा
कमजोरी, थकान और आलस को दूर कर, ये आसन शरीर में चुस्ती-स्फूर्ति भरते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों