जहां तक फिजिकल रिलेशन्स की बात होती है तो अधिकतर लोग यहां पर उसके बारे में बात करने से कतराते हैं। हमारे देश में सेक्स एजुकेशन का क्या हाल है ये तो हमें पता ही है, लेकिन जहां तक महिलाओं की बात है तो उन्हें ये भी नहीं पता होता है कि आखिर फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद किस तरह से हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। नहीं-नहीं मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा रही हूं, ये गलती हमारे एजुकेशन सिस्टम और शर्म की है। पता नहीं क्यों लड़कियों को बचपन से ये सिखाया जाता है कि इस तरह की बातें किसी एक्सपर्ट से या अपनी मां से भी पूछना शर्म की बात है।
खैर ये बिल्कुल अलग टॉपिक है, लेकिन जहां तक एजुकेशन की बात है तो आज हम थोड़ी सी बात पोस्ट-रिलेशन हाइजीन के बारे में भी कर लेते हैं। आखिर किस तरह से आप अपनी पर्सनल हाइजीन का ख्याल रख सकती हैं।
ऐसा जरूरी नहीं है कि फिजिकल रिलेशन के बाद आपको नहाना ही पड़े। ये कोई बुरी चीज नहीं है और इसके लिए आपको थोड़ा हाइजीन का ध्यान रखना पड़ेगा। क्लीनिंग का सबसे पहला स्टेप होगा अपने जेनिटल्स को गुनगुने पानी से धोना। आप नॉर्मल पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं और साथ ही साथ कोई माइल्ड साबुन भी चुन सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि वेजाइना के अंदर कुछ भी क्लीन करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ जेनिटल एरिया में ही क्लीनिंग की जरूरत है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?
ऐसी कई रिसर्च हैं जो ये बताती हैं कि फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के बाद अगर आप यूरिन करेंगी तो इससे आपको यूटीआई होने का खतरा कम होगा। फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद कई तरह के बैक्टीरिया जेनिटल एरिया में मौजूद रहते हैं और यूटीआई का खतरा इससे काफी हद तक कम हो जाता है।
ये हर तरह से जरूरी है। अगर आप अपने हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखेंगी तो हाइजीनिक भी नहीं रह पाएंगी। फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद भी आपको हाइड्रेशन का ख्याल रखना है।
अधिकतर वेजाइनल डिस्चार्ज के कारण फिजिकल रिलेशन बनाते समय अंडरगार्मेंट्स काफी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप अंडरगार्मेंट्स को चेंज कर लें। ऐसा करने से आप अपने डिस्कंफर्ट को कम कर सकती हैं।
आप फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद अपने हाथ बहुत अच्छे से धो लें। इससे बैक्टीरिया के फैलने का खतरा कम हो सकता है। अगर आप हाथों से जेनिटल क्लीनिंग के बारे में सोच भी रही हैं तो भी आपके लिए हाथ अच्छे से साबुन से धोना जरूरी हो जाता है। वेजाइना को किसी भी तरह से मॉइश्चराइज करने की या किसी अन्य केमिकल प्रोडक्ट का यूज करने की कोशिश ना करें।
इसे जरूर पढ़ें- फिजिकल रिलेशन को समझने के लिए ये 5 किताबें कर सकती हैं आपकी मदद
फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद आप लूज फिटिंग के कपड़े पहनें और खुद को कंफर्टेबल रखने की कोशिश करें। अगर इस स्टोरी से जुड़े आपके कोई सवाल हैं तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में पूछें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।