वेजाइनल डिस्चार्ज की बात की जाए तो हमेशा इसे एक टैबू माना जाता है। आप में से कितनी ही महिलाएं ऐसी होंगी जिन्हें जरूरत से ज्यादा डिस्चार्ज होता हो या फिर जो अपनी समस्याओं के बारे में ज्यादा नहीं बोलती हों। यकीनन निजी बीमारियों के बारे में जितना हम सोचते हैं उतना खुलकर नहीं बोल पाते हैं, लेकिन कई बार खुलकर इसके बारे में बात करना भी एक बड़ी जरूरत बन जाती है। महिलाओं की ही बात करें तो हममे से कई अपने ब्रेस्ट, वेजाइना, हिप्स और यहां तक कि पेट और कमर का चेकअप करवाने में भी डरती हैं।
ऐसे में वेजाइनल डिस्चार्ज के बारे में क्या ही कहा जाए। ये शरीर का एक बहुत जरूरी फंक्शन होता है जो फीमेल जेनिटल सिस्टम में होता है और जो फ्लूइड वेजाइनल ग्लांड्स के जरिए बनता है और सर्विक्स के जरिए निकलता है वो डेड सेल्स और बैक्टीरिया को बाहर करता है जिससे वेजाइना साफ रहती है और इन्फेक्शन नहीं होता है।
वेजाइनल डिस्चार्ज आमतौर पर तब शुरू होता है जब महिला के पीरियड्स होते हैं और इस तरह से वेजाइनल क्लीनिंग भी शुरू होती है। यही समय है जब हार्मोन्स में बदलाव होता है। ये नेचुरल है, लेकिन कई बार इससे समस्या होने लगती है। ये बहुत ज्यादा होता है, इसका रंग बदल जाता है, जलन या खुजली होने लगती है तब क्या किया जाए?
ऐसी समस्याओं के बारे में हमने डॉक्टर मनीषा रंजन से बात की जो नोएडा के मदरहुड हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट हैं।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं की सेहत से जुड़ी ये 5 निजी बातें हो सकती हैं खतरे की घंटी
अगर आप हेल्दी वेजाइनल डिस्चार्ज की बात करें तो उसे इन लक्षणों से देखा जा सकता है-
वेजाइनल डिस्चार्ज शरीर में तब बनता है जब यूट्रस, सर्विक्स और वेजाइना में फ्लूइड्स बनते हैं। जब आपके शरीर से एग्स निकलते हैं तब आपको लगेगा कि डिस्चार्ज ज्यादा गाढ़ा है और ये वो संकेत होता है कि आपका शरीर फर्टिलिटी के पीक पर है। ये सारे फ्लूइड्स वेजाइना की सफाई के काम आते हैं और ये वेजाइना की ड्राईनेस को भी दूर करते हैं।
प्रेग्नेंसी के समय आपका शरीर ज्यादा डिस्चार्ज पैदा कर सकता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है और मेनोपॉज का समय आता है, वैसे-वैसे डिस्चार्ज कम होता है या बंद हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा शरीर ओवेल्यूशन को बंद कर देता है और एस्ट्रोजन लेवल काफी गिर जाता है। यही समय है जब वेजाइनल ड्राईनेस ज्यादा होती है।
अधिकतर समय आपको डिस्चार्ज के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने डॉक्टर से बात करें अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिख रहा हो-
अगर डिस्चार्ज में थोड़ा सा बदलाव आया है तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको किसी तरह का इन्फेक्शन हो रहा हो या फिर आप एसटीडी के शिकार हों। किसी अन्य हेल्थ कंडीशन के कारण इन्फेक्शन होना भी आम है। वेजिनाइटिस, बैक्टीरियल वेजिनोसिस, ट्राइकोमोनिएसिस, गोनोरिया, क्लैमिडिया या किसी तरह की पेल्विक समस्या इसका कारण हो सकती है।
कई बार वेजाइना में बाथरूम टिशू फंसने के कारण भी इस तरह की समस्या हो सकती है। छोटी उम्र की लड़कियों को प्यूबर्टी से पहले ये समस्या हो सकती है।
अनियमित डिस्चार्ज डाउचिंग के कारण भी हो सकता है। डाउचिंग उस एक्टिविटी को कहा जाता है जहां पानी और अन्य प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आप अपनी वेजाइना को साफ करते हैं। डाउचिंग बहुत जरूरी नहीं होती है और ये इन्फेक्शन पैदा कर सकती है। वेजाइना के नेचुरल बैलेंस को बनाए रखने वाले बैक्टीरिया के साथ अगर कोई छेड़छाड़ होगी तो वो इन्फेक्शन का कारण बन सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों बार-बार हो रहा है कमर, पेट और रीढ़ की हड्डी में दर्द, डॉक्टर से जानें पेल्विक पेन का कारण
अनियमित डिस्चार्ज का मतलब ये नहीं कि किसी सिंगल तरीके का इन्फेक्शन होता है या हेल्थ कंडीशन है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं का मिलाजुला कारण हो सकता है। डॉक्टर सही तरह से आपकी सेहत का ध्यान रख टेस्ट करेगा और अलग-अलग तरह के डिस्चार्ज के बारे में आपको जानकारी देगा।
इस तरह के टेस्ट किए जा सकते हैं-
किसी तरह के यीस्ट इन्फेक्शन के लिए डॉक्टर एंटीफंगल दवाएं दे सकता है या फिर किसी तरह की क्रीम दे सकता है। अगर अन्य कोई कंडीशन आती है जैसे बैक्टीरियल वेजिनोसिस आदि तो हो सकता है ज्यादा ट्रीटमेंट लगे। एसटीडी को भी एंटीबायोटिक्स की मदद से ठीक किया जा सकता है।
वेजाइनल डिस्चार्ज आम है और इससे डरने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आपका डिस्चार्ज जरूरत से ज्यादा हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको इस मामले में सही सलाह दे सकता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।