अनानास एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। इसका खट्टा मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में आए दिन लोग इसका सेवन करते हैं। कोई इसे सलाद के रूप में खाता है तो कोई इसका जूस बनाकर पीता है। इसका सेवन करने से सेहत को खूब सारे फायदे मिलते हैं। दरअसल इसमें सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं जैसे विटामिन सी, मैंगनीज, फाइबर, आयरन वगैरह वगैरह। लेकिन वो कहते हैं न कि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज नुकसानदायक होती है, ठीक उसी तरह से ज्यादा अनानास का सेवन करने से भी सेहत को नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं ज्यादा अनानास खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
ज्यादा अनानास खाने के नुकसान
- अनानास खट्टा मीठा फल है। इसमें नेचुरल शुगर पाया जाती है। इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज की मात्रा होती है,अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है। वहीं अगर आप पहले से ही डायबिटीज के मरीज हैं तो इससे आपकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
- अनानास एक एसिडिक फल है इसका सेवन एसिडिटी के मरीजों को सोच समझ कर करना चाहिए। इससे पेट में जलन की शिकायत बढ़ सकती है। वहीं इसमें फाइबर की भी अधिकता होती है ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से डायरिया, अपच और उल्टी की समस्या हो सकती है।
- अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एंजाइम मौजूद होता है। इससे रक्त का बहाव बढ़ जाता है। इसके कारण आपको ब्लीडिंग हो सकती है। अगर आप खून पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो ब्लीडिंग की संभावना और भी तेज हो सकती है।
यह भी पढ़ें-आपके ये Healthy फूड्स पेट की बजाते हैं बैंड, खराब हो सकता है डाइजेशन
जैसा कि हम सब जानते हैं अनानास एक एसिडिक फल है इसका ज्यादा सेवन करने से मसूड़ों और दांतों का इनेमल खराब हो सकता है। इससे दांतों में सड़न की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा इसके सेवन से आपको एलर्जी भी हो सकती है। गले में खुजली, होंठ में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों