वेजाइना से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में आज भी महिलाएं जानती हैं। चेहरे, पैर और हाथों के अलावा वेजाइना की सफाई बेहद जरूरी है।मेंस्ट्रुअल हाइजीन मेंटेन रखना बेहद जरूरी है। हर साल 28 मई को Menstrual Hygiene Day मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वेजाइना की सफाई को महत्व देना है।
अगर वेजाइना को साफ नहीं रखा जाएगा तो इसके कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि क्यों और कैसे वेजाइना को साफ किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन बातों के बारे में बताने वाले हैं जिनका ध्यान आपको वेजाइना की सफाई करते समय रखना चाहिए।
वेजाइना की रोजाना सफाई जरूरी है। खासतौर पर इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि पीरियड्स के दौरान वेजाइना को जरूर साफ करें। पीरियड्स में शरीर से खून निकलता है। ऐसे में अगर आप प्राइवेट पार्ट को साफ नहीं रखेंगी तो इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
वेजाइना को साफ करने के लिए आप नार्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि वेजाइना को साफ करने के लिए रेगुलर साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। किसी भी केमिकल या फ्रेग्रेंस बेस्ड प्रोडक्ट का उपयोग करने से वेजाइना का पीएच लेवल बिगड़ सकता है।
वेजाइना को साफ करने के बाद इसे पोंछना बेहद जरूरी होता है। बिना पोंछे अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए। वेजाइना में नमी होने के कारण बैक्टीरिया या यीस्ट पनप सकते हैं। योनि को पोंछने के लिए एक साफ कपड़े का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो टिश्यू पेपर का भी उपयोग कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा सॉफ्ट हो, वरना वेजाइना में इरिटेशन हो सकती है। (वेजाइना से जुड़े मिथ्स)
इसे भी पढ़ें:हर महिला को वेजाइना की सफाई के दौरान ये 5 बातें ध्यान रखनी चाहिए
हर काम को करने का एक तरीका होता है। अगर तरीका न पता हो तो परेशानी हो सकती है। इसी तरह वेजाइना की सफाई के दौरान आपको इसे आगे से पीछे की ओर साफ करना है। अगर आप पीछे से आगे की ओर सफाई करेंगी तो बैक्टीरिया आपकी योनि के खुले पार्ट में चले जाएंगे। जो कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें:वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए इन 4 चीजों से बचाना है जरूरी
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।