Breast Size: ब्रेस्ट का साइज कई कारणों से प्रभावित होता है। ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए कई कॉस्मेटिक सर्जरी होती हैं, लेकिन ये सर्जरी महंगी होती हैं। साथ ही, शरीर को नुकसान भी पहुंचाती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़े, तो इसके लिए आप नेचुरल तरीके आजमा सकती हैं।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आपको लाखों रूपये खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे। साथ ही, नुकसान की संभावना भी कम है। यह बात हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं। इस विषय पर हमनें अनुपमा जी से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन हैं। उन्होंने हमें ब्रेस्ट को हेल्दी रखने से लेकर साइज बढ़ाने तक के तरीके बताएं हैं।
खाने का प्रभाव शरीर के साथ-साथ मूड पर भी पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि डाइट सही रखनी चाहिए। खानपान में लापरवाही यानी तबियत खराब। क्या आप भी अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं। एस्ट्रोजन हार्मोन ब्रेस्ट के साइज को प्रभावित करते हैं।
इसलिए ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए भी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। एस्ट्रोजन युक्त चीजों का सेवन करें। इनमें ब्रोकली, प्याज, टमाटर, सेब, अंगूर और नट्स शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: बड़े ब्रेस्ट से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एक महीने में दिखेगा असर
मेथी के दाने सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मेथी के दानों में मेस्टोजेनिक इफेक्ट होता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए आप मेथी के दानों का कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।
योगा आसन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए भी आप योग आसन कर सकती हैं। हस्त उत्तानासन, वशिष्ठासन, चक्रासन और उष्ट्रासन योगा करने से फायदा होगा। उस्ट्रासन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट का साइज आसानी से बढ़ जाएगा, बस करें ये 4 काम
लिंफ नॉड्स पूरे शरीर में पाई जाती हैं। यह ब्रेस्ट में भी होती हैं, जिसमें लिंफ नाम का फ्लूइड होता है। इसलिए इन्हें स्टीम्यूलेट करना जरूरी होता है। इसके लिए मसाज फायदेमंद होती है। मसाज करने से ब्रेस्ट के साइज पर भी असर पड़ता है। तेल को गुनगुना करके ब्रेस्ट पर मसाज करने से फायदा हो सकता है, लेकिन नहाने से करीब 1 घंटा पहले मसाज करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।