गर्मियों का मौसम आते ही सेहत बिगड़ने लगती है। मौसम बदलते ही बुखार, खांसी, जुकाम और थकान से इंसान परेशान हो जाता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर को विटामिन, कैल्शियम और ग्लूकोज की बेहद जरूरत होती है। अंगूर को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। ऐसे में अगर आप रोजाना अंगूर का सेवन करते हैं तो सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं।
जाने माने आयुर्वेदिक विशेषज्ञ और हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी से हमने बात कर जाना कि अंगूर के सेवन से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं। अबरार मुल्तानी जी की मानें तो अंगूर का सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। चलिए आपको अंगूर के फायदों के बारे में बताते हैं।
अंगूर का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं, जिन लोगो के शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होती है उनको हफ्ते में 3-4 दिन ही अंगूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि रोजाना अंगूर खाने से उनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में अंगूर को जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें:अगर रात में बार-बार टूटती है नींद तो एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स करेंगे मदद
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून पावर का मजबूत होना बेहद जरूरी है। लोग इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हैं। अंगूर में कई तरह के पौषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।
अंगूर में कैल्शियम, पोटेशियम, क्लोराइड, सल्फेट, एल्युमिनियम और मैग्निशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही अंगूर में विटामिन और पानी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर में खून बढ़ता है। इसी वजह से एक्सपर्ट गर्मियों में अंगूर खाने की सलाह देते हैं।
अंगूर का सेवन दिल की जुड़ी बीमारियों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसके अलावा, ब्रेस्ट कैंसरसे बचाव में भी अंगूर का सेवन फायदेमंद माना गया है। इसलिए दिल और ब्रेस्ट से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को अंगूर जरूर खाने चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में हल्दी का सेवन है बेहद फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल
अंगूर खाने में जितने मीठे होते हैं, उतने ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट से खून का थक्का और दिल का दौरा पड़ने जैसे समस्याओं से बचाव होता है। इसके अलावा अंगूर खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो अंगूर का सेवन जरूर करें।
गर्मियों के मौसम में भोजन न पचना सबसे बड़ी समस्या है। जिसकी वजह से कब्ज, गैस और तेजाब बनने की समस्या हो जाती है। अंगूर के सेवन से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वहीं, अगर आप अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और सेहत बनाना चाहते हैं तो अंगूर खाने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।