सर्दियों के मौसम में अधिक ठंड के कारण महिलाओं की उंगलियां सूज जाती है। ठंडे पानी से खाना बनाना फिर ठंडे पानी से कपड़ा साफ करना जैसे कई घरेलू काम के चलते उंगलियां सूज जाती है। अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो कई बार यह परेशानी बहुत दिक्कत भी पैदा करती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में उंगलियां न सूजे इसके लिए आज लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं, और आपको कोई दिक्कत भी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं, इन टिप्स के बारे में।
किचन में मौजूद सरसों का तेल सिर्फ खाना बनाने के लिए ही नहीं बल्कि कई घरेलू उपायों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में उंगलियों में सूजन की समस्या को भी दूर करने लिए आप सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप तेल को गरम करके उसमें हल्का सा सेंधा नमक डालकर हाथों की मालिस करें, या फिर कुछ देर के लिए लगाकर रखें। इससे आपको आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: खुद को मौसमी बीमारियों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये उपाय
लहसुन का भी इस्तेमाल आप उंगलियों की सूजन की समस्या को दूर करने के लिए सकती हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन को डालें और तेल को कुछ देर पका के हाथों पर अच्छे से लगा लीजिये। आप चाहें तो इससे मालिस भी कर सकती हैं। इससे हाथों की सूजन तुरंत गायब हो जाएगी।
जी हां, ठंड के मौसम में अगर उंगलियों में बार-बार सूजन हो जाती है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी और नींबू रस की मदद से परेशानी को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में गुनगुने पानी को लीजिये और उमसें तीन से चार नींबू की बूंदें को डालें और अच्छे से मिक्स कर दीजिये। मिक्स करने के बाद आप इस पानी को रुई की सहायता से उंगलियों में लगाएं।
इसे भी पढ़ें: लाल अंगूर खाने के है कई फायदे, आप भी जानें
जैतून का तेल और हल्दी का मिश्रण उंगलियों की सूजन की समस्या को दूर करने के लिए कारगर घरेलू उपाय है। इसके लिए हल्दी पाउडर में एक से दो चम्मच जैतून के तेल को मिक्स कर लीजिये और सभी उंगलियों पर लगा के कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये। कुछ देर आप इसे गुनगुने पानी से साफ कर लीजिये।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imagevars.gulfnews.com,akm-img-a-in.tosshub.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।