कुछ फल ऐसे होते है जिन्हें खाने से कई लाभ मिलते हैं। जैसे सेब, अनार, पपीता आदि ऐसे कई फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं। कई बार डॉक्टर भी इन फलों को सेवन करने का सुझाव देते हैं। लाल अंगूर ऐसा ही एक फल है, जो विटामिन से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंटस कई मायने से स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह कई बीमारियों में भी आपको सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। आज इस लेख में हम आपको लाल अंगूर खाने के कुछ फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जनाते हैं।
जी हां, लाल अंगूर के सेवन से आंखों को कई तरीके से लाभ मिलते हैं। लाल अंगूर में मौजूद पोषक तत्व आपकी आंखों को कई बीमारी से भी दूर रखते हैं। कहा जाता है कि लाल अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रॉल आंखों को कमज़ोर होने में काफी मदद करते हैं। लाल अंगूर में विटामिन k की मात्रा भी मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें कैनोला ऑयल, कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
लाल अंगूर में विटामिन ई और सी के गुण भी पाए जाते हैं। लाल अंगूर के सेवन से त्वचा संबंधी समस्या को भी खत्म किया जा सकता है। लाल अंगूर में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट त्वचा को कोमल बनाए रखने में भी मदद करते हैं। कई लोगों का तो यह भी मानना है कि इसके सेवन से ऊम्र बढ़ने की प्रकिया की कमी में भी काफी मदद मिलती है।
कई लोगों का मानना है कि लाल अंगूर शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए सही फल है। ये भी कहा जाता है कि अगर कोई जल्दी थकावट महसूस करता है, तो उसके लिए लाला अंगूर सही फल है। लाल अंगूर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता। इसके नियमित सेवन से वजन भी कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों के लिए रामबाण है रागी, डाइट में जरूर करें शामिल
लाल अंगूर को शरीर के लगभग सभी त्वचा के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल गुण चेहरे पर होने वाले किसी भी मुहांसों की संभावना को बहुत जल्द खत्म कर देता है और आपको सुरक्षित रखता है। कई लोग ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए भी लाल अंगूर को कारगर मानते हैं।
नोट: यह लेख सिर्फ आपके जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित जानकारी एक बार डॉक्टर से ज़रूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@images-na.ssl-images-amazon.com,mages.pexels.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।