herzindagi
image

क्या थायराइड की वजह से बीपी बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

थायराइड एक सामान्य रोग है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि थायराइड से पीड़ित होने पर आप हाई बीपी के मरीज भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।
Editorial
Updated:- 2025-03-03, 17:02 IST

हाई बीपी आजकल बेहद आम समस्या बन गई है। हालांकि, इसे कंट्रोल न किया जाए, तो जानलेवा भी साबित हो सकती है। हाई बीपी कई कारणों से होता है। इनमें से एक है थायराइड। अगर आपके मन में भी सवाल आ रहा है कि भला थायराइड से हाई बीपी कैसे हो सकता है, तो हम आपके सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल के लिए जरिए दे रहे हैं। इस बारे में हमारे साथ जानकारी साझा कर रही हैं हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत। चलिए जानते हैं।

क्या थायराइड की वजह से बीपी बढ़ सकता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

एक्सपर्ट बताती हैं कि थायराइड हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी ग्लैंड है। इसका काम है टी3 और टी4 हार्मोन बनाना, जो शरीर की ऊर्जा, मेटाबॉलिज्म, को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जब थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती है, तो दो स्थितियां बनती है। हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म।

90 फीसदी लोग हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित होते हैं। इसमें थायराइड हार्मोन कम बनता है। इस स्थिति में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। व्यक्ति मोटा होने लगता है। वहीं दूसरा होता है हाइपोथायरायडिज्म, इसमें व्यक्ति के शरीर में थायराइड हार्मोन ज्यादा बनता है, जिससे मेटाबॉलिज्म भी तेज हो जाता है। इसके कारण हृदय तेजी से धड़कने लगता है और ब्लड प्रेशर की समस्या भी जन्म ले सकती है। अगर आपकी उम्र 40 से कम या 40 है, और आपको बीपी की शिकायत हो रही है, तो यंग हाइपरटेंशन के शिकार हो सकते हैं। इसका कारण थायराइड हो सकता है। ऐसे में आपको अपना थायराइड लेवल जरूर चेक कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें-लंबे समय तक बीपी लो रहने से क्या होता है?

थायराइड के कारण बीपी बढ़ने के लक्षण

THYROID CAN CAUSE HIGH BP

थकान और कमजोरी
दिल की धड़कन का बढ़ना
सिरदर्द होना
वजन घटना

यह भी पढ़ें-सर्दियों में भी लो हो सकता है बीपी, इन टिप्स से करें मैनेज

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।