Low BP Effect on Body:एक स्वस्थ व्यस्क का बीपी 120/80 mmHg या इसके आस-पास होना चाहिए। अगर आपका बीपी 90/60 mmHg से कम है, तो इसे लो बीपी या हाइपोटेंशन कहा जाता है। चक्कर आना, आंखों के आगे धुंधलापन महसूस होना, सिर घूमना, थकान और कमजोरी लो बीपी के लक्षण हो सकते हैं। कई बार बीपी अधिक लो हो जाने पर व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है। लो बीपी को अक्सर लोग सीरियसली नहीं लेते हैं या इसे नॉर्मल समझ लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आपका बीपी लंबे समय तक लो रहता है, तो इसका शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। बीपी लो रहने की वजह से शरीर के जरूरी अंगों में ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है। अगर आपका बीपी लंबे समय तक लो रहता है,तो दिमाग, दिल और किडनी समेत कई जरूरी अंगों को ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में नहीं मिल पाते हैं और इसकी वजह से जटिलताएं हो सकते हैं। लंबे समय तक बीपी लो रहने का, शरीर पर क्या असर होता है, चलिए डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर विनीत बंगा दे रहे हैं। वह फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद में न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर हैं।
यह भी पढ़ें- क्या पानी पीते रहने से कम हो सकता है ब्लड प्रेशर? डॉक्टर से जानें
यह भी पढ़ें- बीपी लो होने पर पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें, तुरंत मिलेगी ताकत
सेहतमंद रहने के लिए, बीपी का सही रेंज में रहना जरूरी है। अगर आपका बीपी हाई या लो रहता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।