herzindagi
image

डिमेंशिया से लेकर कैंसर तक, आपकी आंखें बताती है सेहत का हाल

क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखें सिर्फ आपकी नजर ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बता सकती है। डिमेंशिया से लेकर कैंसर तक, कई गंभीर बीमारियों के संकेत आंखों के बदलाव से मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-31, 18:48 IST

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूरण अंग है। यह हमें दुनिया को देखने और समझने में मदद करती है। लेकिन इसका सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं है। यह हमारी सेहत का आईना भी है। जी हां, आपकी आंखें आपके शरीर में हो रही गड़बड़ी के बारे में बताती है। कई बार उन संकेतों को हम नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो डिमेंशिया से लेकर कैंसर तक का संकेत दे सकती है। इस बात को समझने के लिए हमने डॉक्टर DR. PURENDRA BHASIN, MBBS, MS (Ophthamology), Founder & Director, Ratan Jyoti Netralaya, Gwalior इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

क्या कहती हैं आपकी आंखें?

dementia-

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपको बार-बार धुंधला दिखाई दे रहा है और यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, तो इसे हल्के में न लें। यह डिमेंशिया जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी की शुरुआती संकेत हो सकता है। इसमें मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। हमारी आंखे सिर्फ दृश्य कैप्चर करती हैं, लेकिन दिमाग उन्हें प्रोसेस करता है।जब डिमेंशिया मस्तिष्क की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है, तो विजन प्रोसेसिंग भी बाधित होती है।

आंखों में पीलनपन नजर आए, तो यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। यह पीलिया का संकेत हो सकता है। यह लिवर की समस्या, हेपेटाइटिस या यहां तक कि लिवर कैंसर का संकेत हो सकता है। यह लिवर के कार्य में गड़बड़ी के कारण शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने की वजह से होता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड क्रैम्प्स से जुड़े इन फैक्ट्स से ज्यादातर महिलाएं होती हैं अनजान, क्या आपको हैं पता?

lungs cancer

आंखें में लाल नसें नजर आ रही है, तो यह सिर्फ थकान और एलर्जी का संकेत नहीं हो सकता है। हाई बीपी की वजह से भी आंखों की रक्त वाहिकाएं कमजोर होकर फट सकती हैं, जिससे आंखों में रक्तस्राव और विजन लॉस तक हो सकता है।

अगर आपकी आंखें के सामने बार-बार धब्बे, लकीरें या फ्लोटर्स दिखाई देते हैं, तो यह डायबिटीज रेटिनोपैथी का संकेत हो सकता है। लंबे वक्त तक अनियंत्रित ब्लड शुगर आंखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर अंधेपन का कारण बन सकता है।

आंखों की पुतलियों का असामान्य फैलाव ब्रेन ट्यूमर या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें-वजाइना को नुकसान पहुंचाती हैं रोजाना की ये 5 गलतियां, महिलाएं करने से बचें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।