सेक्शुअल रिलेशन के बाद बहुत अधिक दर्द और वजाइनल ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण

सेक्शुअल रिलेशन के बाद अगर आपको तेज दर्द महसूस होता है या वजाइना से खून आता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर ऐसा अक्सर हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
image

Bleeding after Sex: क्या आपको सेक्शुअल रिलेशन के बाद बहुत अधिक दर्द होता है?

क्या फिजिकल इंटिमेसी के बाद आपको वजाइनल ब्लीडिंग होती है?

क्या आप इस बारे में बात करने से झिझक रही हैं?

अगर ऐसा है, तो इस आर्टिकल में आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

सेक्शुअल रिलेशन के दौरान और इसके बाद, महिलाओं को कई बार कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इनके बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी है। वहीं, अगर ये दिक्कतें आपको अक्सर परेशान कर रही हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। लेकिन, महिलाएं इस बारे में बात करने से बचती हैं। महिलाओं के मन में सेक्शुअल प्लेजर इसे जुड़ी कई तरह के डर होते हैं। इस दौरान और इसके बाद होने वाले कई हेल्थ इश्यूज को महिलाएं नॉर्मल समझ लेती हैं, जबकि ये कई बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। फिजिकल रिलेशन के दौरान होने वाले दर्द को अक्सर महिलाएं नॉर्मल ही समझती हैं। लेकिन, अगर आपको इंटिमेसी के दौरान या इसके बाद बहुत अधिक दर्द हो रहा है, या वजाइना से ब्लड आ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

सेक्शुअल रिलेशन के बाद दर्द और वजाइना से ब्लीडिंग होने के क्या कारण होते हैं? (What causes vaginal bleeding and pain after sexual relation)

sexual relation and pain

  • अगर आपको सेक्शुअल रिलेशन के बाद तेज दर्द महसूस हो रहा है, तो इसकी एक वजह खराब डाइजेशन हो सकता है। जिन लोगों का डाइजेशन खराब रहता है, उन महिलाओं को भी अक्सर इंटिमेसी के बाद दर्द होता है।
  • शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी इंटरकोर्स के बाद तेज दर्द का कारण हो सकती है। इसलिए, इंटिमेसी से पहले खुद को हाइड्रेट जरूर करें।
  • वजाइना में होने वाली ड्राईनेस भी सेक्शुअल रिलेशन के दौरान या इसके बाद तेज दर्द और ब्लीडिंग का कारण हो सकती है। वजाइना में लुबिक्रेशन सही न होने पर भी यह दिक्कत हो सकती है।
  • कई बार स्ट्रेस की वजह से भी शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन में कमी आने लगती है, इसकी वजह से वजाइनल ड्राईनेस हो सकती है और लिबिडो में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं की सेक्शुअल हेल्थ खराब कर सकता है अधिक तनाव

bleeding after sexual relation

  • सर्वाइकल एक्ट्रोपियन नाम की हेल्थ कंडीशन में भी ऐसा हो सकता है। यह एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जिसमें सर्विक्स के बाहर सेल्स बढ़ने लगते हैं और सूजन आ जाती है। इसकी वजह से सेक्शुअल रिलेशन के बाद दर्द और ब्लीडिंग हो सकती है।
  • सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिसीज यानी एसटीडी के कारण भी इंटिमेसी के दौरान या इसके बाद भी तेज दर्द महसूस होता है।
  • इस दौरान कई बार मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है और इसके कारण भी दर्द हो सकता है।
  • कई बार जल्दबाजी की वजह से भी वजाइना के एंट्रेस पर स्किन छिल जाती है और दर्द और ब्लीडिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर, बिना झिझके डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP