देश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग झुलस रहे हैं। ना चाहते हुए भी लोगों को धूप में निकलना ही पड़ रहा ह। वहीं अक्सर लोग धूप से वापस आने के बाद शरीर को ठंडा करने के लिए तुरंत नहाने लगते हैं। लेकिन आपने सुना होगा कि धूप से आने के बाद नहाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप भी नहाने को लेकर अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं तो हम इस आर्टिकल के जरिए आपकी इस दुविधा को दूर कर रहे हैं। आइए जानते हैं तेज से धूप से आने के बाद नहाना सही है या नहीं?
एक्सपर्ट की माने तो धूप से आने के तुरंत बाद नहाने से आपको गर्मी से राहत तो मिल सकती है लेकिन उससे कहीं ज्यादा आप बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल जब आप बाहर से आते, हैं तो आपके शरीर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे अचानक से आप ठंडा पानी से नहाते हैं, तो शरीर का तापमान बादल सकता है। आपको सर्द गर्म हो सकता है। इसके कारण गले में खराश खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है।
यह भी पढ़ें-रात को सोते वक्त क्यों आता है पसीना?
आप अगर सिर पर पानी डालते हैं तो इससे ब्रेन फ्रीज हो सकता है। अचानक से नहाने से आपको लू भी लग सकती है। मांसपेशियों में अकड़न भी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पसीना सूखने दें, आप लगभग 20 से 30 मिनट का समय लें, हृदय गति और शरीर के तापमान को स्थिर होने दें, इसके बाद ही आप नहाएं।
यह भी पढ़ें-आधी रात में टूट जाती है नींद, हो सकती है यह गंभीर समस्या
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।