'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक हुआ था। 31 साल की उम्र में एक्टर के हार्ट अटैक की खबर ने सभी को चौंका दिया। हालांकि, आजकल कम उम्र के लोगों में भी दिल की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। एक्टर ने यह भी बताया कि उन्हें फैटी लिवर की भी दिक्कत थी और पिछले साल माइनर दिल का दौरा पड़ा था। फैटी लिवर भी आजकल काफी कॉमन हो गया है। क्या फैटी लिवर और दिल की बीमारियों के बीच कोई रिश्ता है और क्या फैटी लिवर की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक, नोएडा, दे रहे हैं।
क्या फैटी लिवर की वजह से बढ़ सकता है दिल की बीमारियों का खतरा? (Can your fatty liver give you a heart attack)
- फैटी लिवर डिजीज यानी नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या आजकल काफी बढ़ती जा रही है। इसका केवल लिवर पर भी नहीं, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी असर होता है।
- फैटी लिवर की वजह से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर और दिल की बीमारियों के बीच गहरा कनेक्शन है।
- दरअसल, फैटी लिवर की वजह से मेटाबॉलिक विकार बढ़ने लगते हैं और इसकी वजह से दिल पर भी असर होता है।
- नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर सीधे तौर पर मोटापे से भी जुड़ा है। इसके कारण, इंसुलिन रेजिस्टेंस, टाइप 2 डायबिटीज और डिस्लिपिडेमिया होने के चांसेज रहते हैं। ये सभी चीजें, दिल की बीमारियों की वजह बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए आज ही से करें ये 7 काम
- डिस्लिपिडेमिया, मेटाबॉलिज्म से जुड़ी एक कंडीशन है, जिसमें ब्लड में लिपिड का स्तर असामान्य रूप से ज्यादा या कम हो जाता है।
- लिवर, लिपिड मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाता है और जब यह फैटी हो जाता है, तो इसकी वजह से इस पूरी प्रक्रिया पर असर होता है और इससे दिल पर भी असर होता है।
- वहीं, फैटी लिवर के कारण, इंफ्लेमेशन बढ़ने लगता है। इससे एंडोथेलियल डिसफंक्शन की संभावना बढ़ जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है जो छोटी रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है।
- यही कारण है कि जिन लोगों को फैटी लिवर है, उन्हें दिल की बीमारियों का अधिक खतरा रहता है।
बीमारियों से बचने के लिए, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों