मोटापे से परेशान महिलाएं वजन घटाने के लिए अक्सरअपनी पसंदीदा चीजों को डाइट की लिस्ट से हटा देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि स्पाइसी और चटपटी फूड से शरीर में फैट बढ़ता है। लेकिन थोड़ी समझदारी दिखाएं तो आप अपनी डाइट में स्पाइसी और चटपटी चीजों को भी शामिल कर सकती हैं। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी ही स्पाइसी और चटपटी सॉस के बारे में जो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि वजन घटाने के लिए भी सहायक है। जी हां, यह सॉस न सिर्फ आपके खाने को एक फ्लेवर देगा, बल्कि इसकी मदद से आप अपने वजन को भी घटा सकती हैं। आइए जानते हैं किन-किन सॉस को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहेगा।
साल्सा सॉस
साल्सा सॉस आप घर में आसानी से बना सकती हैं। लो कैलोरी वाला इस सॉस को सलाद या फिर अन्य चीजों के साथ आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। आप इसे अंडे या फिर सब्जियों के साथ भी प्रयोग कर सकती हैं। बस यह तय करें कि आपके साल्सा सॉस में सोडियम की मात्रा कम हो और इसमें चीनी नहीं होनी चाहिए। साल्सा कई तरह के होते हैं और इसे मैक्सिकन अमेरिकी डिश के साथ खाना पसंद किया जाता है। इसे सर्व करने से पहले चाहे तो कुक कर सकते हैं या फिर इसे रॉ भी सर्व किया जा सकता है।
मस्टर्ड सॉस
मस्टर्ड सॉस जिसे सरसों की चटनी भी कह सकते हैं। वजन कम करने के लिए सरसों के दाने बेस्ट माने जाते हैं। सरसों के बीज में फाइबर होता है, जिसे पचाना काफी मुश्किल है। इसे पचाने के लिए एनर्जी की आवश्यकता होती है। परिणामस्वरूप आप कैलोरी बर्न कर सकती हैं और दूसरी तरफ आपका पेट अधिक समय तक भरा रहेगा। आप चाहे तो सैंडविच, अंडे या फिर स्नैक्स के साथ मस्टर्ड सॉस का सेवन कर सकती हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
चर्बी घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर सहायक माना जाता है। क्योंकि विनेगर में एसिटिक एसिड शामिल होता है, जो पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इसकी वजह से आपका पेट भरा रहता है, इसलिए अगर आप चाहें तो सलाद या फिर सब्जियों के साथ एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं। अगर आपके पास सेब का सिरका नहीं है तो चिकना सिरका को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ब्रेड खाने के हैं शौकीन तो हो जाए सावधान, जानें सेहत के लिए कितना हानिकारक है ये
हम्मस
हम्मस न सिर्फ हेल्दी है बल्कि स्वादिष्ट भी है। यह मेयो और केचअप की जगह एक हेल्दी ऑप्शन है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हम्मस में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसको चने, लहसुन, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और नमक की मदद से आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या है एल्यूलोज और क्यों है ये चीनी से कहीं ज्यादा हेल्दी विकल्प?
एवोकैडो सॉस
एवोकाडो सॉस भले ही मेक्सिको में सबसे पहले बनाया गया हो लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अपने घर पर बना सकती हैं। इसके लिए सिर्फ एवोकैडो को अच्छी तरह मैश करके लहसुन और नींबू के रस के साथ मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को सैंडविच या फिर स्नैक्स के साथ एन्जॉय कर सकती हैं। इसके नियमित सेवन से आपके शरीर से कैलोरी की मात्रा भी कम हो जाएगी और एक्सट्रा फैट भी जल्दी कम हो जाएगा। फाइबर से भरपूर यह सॉस काफी हेल्दी है।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों