अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि बचे हुए भोजन को आप अगले दिन सेवन करती हैं या फिर उसे फेंक देते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद, आप ये बोले कि कुछ भोजन को फेंक देते हैं और कुछ भोजन का सेवन भी करते हैं। खैर, सवाल जवाब को विराम देते हैं। वैसे तो कई लोग बचे हुए भोजन अगले दिन खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन, आयुर्वेद कुछ भोजन को लेकर सतर्क है कि उन्हें सेवन करने से बचाना चाहिए। आज इस लेख में आयुर्वेद की डॉक्टर वारालक्ष्मी बताने जा रही कि आयुर्वेद के अनुसार बचे हुए भोजन का सेवन करना क्यों उचित नहीं है, तो आइए जानते हैं।
डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार भोजन को कई घंटों के लिए स्टोर करना उचित नहीं होता है। ऐसे कई भोजन है जिन्हें स्टोर करने के अलग-अलग तरीके होते हैं, अगर उन्हें गलत तरीके से स्टोर किया जाता है और अगले दिन सेवन करते हैं तो बहुत हद तक पोषक तत्वनष्ट हो सकते हैं। जैसे, सब्जी, मीट, चलवा आदि चीजों को अगले दिन भोजन में शामिल करते हैं, तो उस भोजन से कोई फायदा तो नहीं होता है बल्कि, नुकसान ज़रूर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:क्या आप भी चाहती हैं ग्लोइंग स्किन? तो इन फूड्स को अपने आहार में जरूर करें शामिल
आज के समय लगभग हर कोई माइक्रोवेव का इस्तेमाल करता है और उसी में बचे हुए भोजन को गर्म करके सेवन करते हैं। लेकिन, डॉक्टर वारालक्ष्मी का कहना है कि माइक्रोवेव में बचे हुए भोजन को गर्म करके सेवन करना कभी भी आपके लिए मुसीबत बन सकता है। क्योंकि, माइक्रोवेव में भोजन गर्म करना आयुर्वेद में काफी हद तक सही नहीं माना जाता है। कभी-कभी इससे रिएक्शन भी होने का डर रहता है।
इसे भी पढ़ें:शरीर में जिंक की कमी को दूर करती हैं यह ड्रिंक्स, एक्सपर्ट से जानिए
डॉक्टर वारालक्ष्मी कहती है कि भोजन को स्टोर करने का एक निश्चित समय हो सकता है। उनके अनुसार पके हुए भोजन को 24 घंटे से अधिक समय के बाद सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा वो कहती है कि बचे हुए भोजन को एक से अधिक बार गार्म करके सेवन करने से बीमार भी पड़ सकते हैं। कई बार इससे पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ने का भी डर रहता है।
नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।