अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि सर्दियों के मौसम में हेल्दी रहने के लिए किन चीजों की शॉपिंग करनी चाहिए, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, कुछ देर विचार करने के बाद भी आप बोलें कि इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। अगर आपको नहीं मालूम है कि सर्दियों के मौसम में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए क्या-क्या खरीदना चाहिए, तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी स्पेशल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भी सर्दियों के मौसम में भोजन में शामिल करते रहना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
सर्दियों में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सबसे पहली चीज है अनाज। ऐसे में सर्दियों में सबसे पहले आपको अनाज की शॉपिंग करनी चाहिए। अनाज के रूप में आप जौ, गेंहू, ज्वार, मसूर दाल, तुअर ताल, राजमा आदि चीजों को खरीदनी करनी चाहिए। ये सभी अनाज आयुर्वेदिक लिस्ट में शामिल है और इनके सेवन से एक नहीं बल्कि, कई बीमारियों आप आसानी से दूर कर सकती हैं। हालांकि, सही मात्रा और उचित समय पर इनका सेवन करना बहुत ज़रूरी है।
इसे भी पढ़ें:हर 40+ महिला को अंडे जरूर खाने चाहिए, मिलेंगे ये 3 फायदे
आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से आयुर्वेद में शहद को कई कई बीमार को दूर करने के लिए आप रामबाण माना जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है। सर्दी-जुकाम आदि हल्के-फुल्के बीमारी को दूर करने लिए आज भी कई महिलाएं शहद का ही इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाएं सुबह में गुनगुने पानी में शहद डालकर भी सेवन करती हैं। हालांकि, कई लोगों का यह भी मानना है शहद को कभी गर्म करके सेवन नहीं करना चाहिए।
वैसे तो इस लिस्ट में हजारों फल हैं लेकिन, कुछ ऐसे फल भी हैं जिन्हें सर्दियों के मौसम में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसक लिए आप सेब, बेर, चेरी, नाशपाती, अनार, नारियल, खरबूज और एवोकाडो आदि फलों को आहार में शामिल कर सकती हैं। फल के अलावा आप फल के जूस को भी शामिल कर सकती हैं, जैसे-मौसंबी का जूस, गाजर का जूस और मिक्स फ्रूट्स का जूस भी सर्दियों के मौसम में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आहार में आप शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: हीमोग्लोबिन लेवल ठीक रखने के लिए काम की साबित हो सकती है ये ड्रिंक
सर्दियों में सेहत को सही रखने के लिए ऐसी अन्य कई चीजें हैं जिसे आप शामिल कर सकती हैं। जैसे-मौसमी सब्जी को करें शामिल, अगर आप नॉनवेज खाती हैं, तो आप अंडे, मछली और मटन की भी शॉपिंग कर सकती हैं। इसके अलावा दूध, घी, अदरक, काबुली चना, मूंग दाल, बीन्स आदि चीजों की भी शॉपिंग कर सकती हैं। (पेट से जुड़ी 5 समस्याओं के 5 देसी इलाज) हालांकि, इन सभी चीजों को खाने का लाभ तभी मिलता है जब कोई व्यक्ति उचित और सही तरीके से सेवन करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।