क्या आप भी करते हैं सिटिंग जॉब? घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

क्या आपको भी सिटिंग जॉब, आराम वाला जॉब लगता है। क्या आपको मालूम है कि रोजाना इतने घंटे बैठने से कौन-कौन सी बीमारियां आपको घेर सकती हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-06, 00:16 IST
image

आज के समय में अधिकतर लोग 9 घंटे की सिटिंग जॉब ही करते हैं। लोगों को सिटिंग जॉब काफी आराम वाली जॉब लगती है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि यह आराम वाली जॉब आपके लिए मुसीबत बन सकती है। जी हां....लगातार कई घंटों बैठकर काम करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी ऐसी ही नौकरी करते हैं, जहां आपको घंटों एक ही जगह पर बैठना पड़ता है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि लंबे समय तक बैठने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

सिटिंग जॉब के नुकसान

CERVICAL PAIN DUE TO SITTING JOB

  • जब आप दिन भर एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो शारीरिक गतिविधि में बहुत कमी आ जाती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। धीरे-धीरे शरीर में फैट स्टोर होना शुरू हो जाता है। खासकर बेली फैट बढ़ने लगता है।
  • सिटिंग जॉब के कारण आपको सर्वाइकल की शिकायत हो सकती है। रोजाना 8 से 10 घंटे कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठने से गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है।एक ही जगह बैठे रहने से मसल्स में स्टिफनेस आ जाती है।
  • घंटो एक ही जगह पर लगातार बैठने से ब्लड का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इसके अलावा फैट जमने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता। इससे हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
  • इससे आपका ब्रेन भी प्रभावित होता है। इसके कारण तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। शारीरिक गतिविधियों की कमी से मूड स्विंग्स, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें-रोज सुबह ठीक से साफ नहीं होता है पेट, आपकी ये 3 गलतियां हो सकती हैं वजह

कैसे करें बचाव?

NECK PAIN DUE TO SITTING JOB

  • लंच में कुछ देर जरूर टहलें।
  • बीच में ब्रेक लेकर टहलें।
  • हर आधे घंटे पर अपनी सीट से उठकर स्ट्रेचिंग करें।
  • फाइबर युक्त डाइट का सेवन करें।
  • घर जाने के बाद कुछ देर व्यायाम जरूर करें।
  • अच्छी नींद लें।

यह भी पढ़ें-क्या थायराइड की वजह से बीपी बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP