पीरियड के दर्द को कम करने का कोई नुस्खा नहीं आएगा काम, अगर आप नहीं बदलेंगी ये 5 आदतें

पीरियड के दिनों में दर्द को कम करने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं। लेकिन, अनजाने में हमारे रूटीन में की गई कुछ गलतियां पीरियड पेन को और बढ़ा देती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए अपनी इन 5 आदतों को आपको आज ही बदलना चाहिए।  
image

यूं तो हर महिला यही चाहती है कि पीरियड्स पेन फ्री हों। लेकिन, आमतौर पर ऐसा हो नहीं पाता है। पीरियड्स के दिनों में कई बार महिलाओं को हल्का तो कभी तेज दर्द होता है। हर महिला की पीरियड साइकिल और इन दिनों में होने वाला दर्द एक-दूसरे से अलग होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। खान-पान, शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स की कमी, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों समेत कई वजहों के चलते इन दिनों में तेज दर्द हो सकता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि रोजमर्रा के दिनों में जाने-अनजाने में की गई हमारी कई गलतियां भी पीरियड पेन को बढ़ा सकती हैं। इन गलतियों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

पीरियड के दर्द को करना है कम, तो आज ही बदल दीजिए ये आदतें

  • बहुत अधिक चाय या कॉफी पीने की आदत भी पीरियड पेन को बढ़ा सकती है। कैफीन से ब्लड वेसल्स टाइट होती हैं और दर्द अधिक होता है। इसलिए, पीरियड के दिनों में कैफीन लिमिट में लें। इसकी जगह अदरक, सौंफ या कैमोमाइल टी पिएं।
  • इन दिनों में अक्सर फूड क्रेविंग्स होती हैं। अगर आप क्रेविंग्स होने पर बहुत ज्यादा चिप्स, फ्राइज या चॉकलेट लेती हैं, तो इसकी वजह से इंफ्लेमेशन और ब्लोटिंग बढ़ जाती है। इसकी जगह हल्का और गुनगुना खाना खाएं। हल्दी, अजवाइन और घी को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • पीरियड के दिनों में अधिक दर्द होने पर कई महिलाएं पूरा दिन आराम करने की कोशिश करती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि इसकी वजह से असल में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। हल्दी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, योगा और छोटी वॉक जरूर करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें-लगातार 3 महीने तक पीरियड्स न आएं, तो क्या होता है?

how to get ease in period cramps,

  • अगर आप पीरियड के दिनों में आईस्क्रीम, ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक ले रही हैं, तो असल में आप गलती कर रही हैं। ठंडी चीजों की वजह से डाइजेशन पर असर होता है। इन दिनों में खिचड़ी और गर्म चीजें खाना बेहतर रहेगा।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड के दिनों में बहुत अधिक पेनकिलर्स का इस्तेमाल भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बेशक आराम मिलता है लेकिन यह सही इलाज नहीं है।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

पीरियड के दिनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही, इन दिनों में अधिक तेज दर्द होने या साइकिल में कोई बदलाव होने पर इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP