herzindagi
image

सेहत का रिपोर्ट कार्ड हैं आपकी आंखें, गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की ऐसे करें पहचान

क्या आप जानती हैं कि शरीर में चल रही किसी भी गड़बड़ी का सीधा मैसेज आपकी आंखे देती हैं...आंखों का पीलापन, आंखों में सूजन या आंखों का लाल होना समेत कई ऐसे संकेत हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।    
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 11:31 IST

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रहने की भरसक कोशिश करते हैं। लेकिन, फिर भी जिंदगी में किसी न किसी मोड़ पर किसी न किसी बीमारी से हमारा सामना हो जाता है। छोटे-मोटे इंफेक्शन या बीमारियां आमतौर पर कभी न कभी सभी को घेरती हैं और सही इलाज के साथ इन्हें आसानी से हराया जा सकता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि डॉक्टर के पास पहुंचने तक हमारी बीमारी बढ़ चुकी होती है और फिर इलाज में काफी मुश्किल आती है। असल में ऐसा बीमारी के शुरुआत लक्षणों को पहचान न पाने के कारण होता है। हमारी स्किन, आंखे, पसीना, पेशाब और पॉटी में नजर आ रहे संकेत शरीर में चल रही गड़बड़ी का इशारा करते हैं और अगर हम उन्हें सही समय पर पहचान लें, तो आने वाली वक्त की बड़ी मुश्किल से बचा जा सकता है।
क्या आप जानती हैं कि शरीर में चल रही किसी भी गड़बड़ी का सीधा मैसेज आपकी आंखे देती हैं...आंखों का पीलापन, आंखों में सूजन या आंखों का लाल होना समेत कई ऐसे संकेत हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन संकेतों के बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

शरीर में चल रही गड़बड़ी को आंखों से इस तरह पहचान सकती हैं आप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • अगर आपकी आंखे अक्सर ड्राई हो जाती है, आपकी अक्सर आंखों में रूखापन महसूस होता है, तो यह शरीर में विटामिन-ए की कमी का संकेत हो सकता है।
  • आंखों के नीचे सूजन महसूस होना या सुबह उठकर अगर आपको आंखे सूजी हुई लगती हैं, तो यह थायराइड के कारण हो सकता है।
  • आंखों के पीलेपन को आपको बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह आमतौर पर लिवर से जुड़ी बीमारी जैसे पीलिया का संकेत हो सकता है।
  • आंखों में लालिमा आमतौर पर बीपी के बढ़े होने यानी हाइपरटेंशन का संकेत होना चाहिए। अगर आपकी आंखे लाल हो रही हैं, तो बीपी की जांच जरूर करवाएं।

यह भी पढ़ें- Puffy Eyes: क्या लिवर की बीमारी की वजह से हो सकती है आंखों के नीचे सूजन? एक्सपर्ट से जानें जवाब

dark circles and iron deficienct

  • जिन लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे नजर आएं, उनके शरीर में खून की कमी हो सकती है। एनीमिया की स्थिति में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं।
  • धुंधला नजर आना डायबिटीज का एक शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसा महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • आंखों में खुजली या जलन आमतौर पर किसी एलर्जी की वजह से होती है। अगर आपकी आंख बार-बार फड़क रही है, तो यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है।
  • रात में दिखाई देने में मुश्किल होना शरीर में विटामिन-ए की कमी का संकेत है।

 

यह भी पढ़ें- शरीर में चल रही गड़बड़ी का सीधा मैसेज देती है हमारी स्किन, जानें कैसे कर सकते हैं पहचान


आंखों में नजर आ रहे इन संकेतों के जरिए आप आसानी से शरीर में चल रही गड़बड़ी को पहचान सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।