कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द और ऐंठन का अनुभव होता है जो उनके मूड और हेल्थ दोनों को प्रभावित करता है। कुछ महिलाओं को तो इस दौरान पेट फूलने की शिकायत भी होती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका फिजिकल एक्टिविटी है लेकिन पीरियड्स के दौरान योग और एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ योगासन पीरियड्स के फ्लो में बाधा उत्पन्न नहीं करते हैं और थकावट को दूर करने में मदद करते हैं। जी हां एक महिला को पीरियड्स में योग करने से पूरी तरह से बचना चाहिए, इस मिथ को तोड़ते हुए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हाल ही में अयंगर योग अनुक्रम से आसान योगासन शेयर किए हैं जो महिलाओं को अपने पीरियड्स को पेन फ्री बनाने और रिलैक्स महसूस करने के लिए इस दौरान जरूर करना चाहिए। इस आर्टिकल में उन आसनों की लिस्ट दी गई है जिनकी उन्होंने सिफारिश की थी।
आप इस मुद्रा को 3-5 मिनट तक कर सकती हैं। साथ ही इससे आपके पेल्विक एरिया और हिप्स में लचीलापन बढ़ता है। इसके अलावा यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें: पीरियड पेन को दूर भगाने के लिए रुजुता दिवेकर के बताए ये 3 योगासन करें
इस योग को पीरियड्स के दौरान करने के लिए घुटनों के बीच एक गोल तकिया लंबा करके लगाएं। ऐसा 2-3 मिनट तक करें। आप रुजुता दिवेकर द्वारा शेयर की फोटो को देखकर योग को आसानी से कर सकती हैं।
इस आसन को करते समय बैक सपोर्ट के लिए दीवार और गोल तकिए का इस्तेमाल करें। ऐसा 2-3 मिनट तक करें।
अपनी पूरी पीठ को सपोर्ट देने के लिए एक गोल तकिए या दीवार का इस्तेमाल करें और रीढ़ को ऊपर उठाने के लिए एक मुड़े हुए कंबल पर बैठें। हाथों को अपनी तरफ रखना बेहतर होता है। इस योगासन को 2-3 मिनट तक करने की सलाह दी जाती है।
फर्श के आगे झुकने की बजाय, चेयर को पैरों के बीच रखें। जब आप सांस छोड़ते हैं तो चेयर के साइड बार को पकड़ें और अपने माथे को चेयर पर आराम से रखें। ऐसा 2-3 मिनट तक करें।
आप इस योगासन को ठीक उसी तरह से कर सकती हैं जैसे इंस्टाग्राम के इस वीडियो में शिल्पा कर रही हैं लेकिन चेयर या बोल्ट के साथ। घुटने को छूने के लिए आगे झुकने की बजाय, अपने माथे को चेयर या बोल्ट पर आराम से रखें। इसे दोनों तरफ से 1-2 मिनट करें।
अपने घुटनों को छूने के लिए आगे झुकने के बजाय, अपने पिंडली पर लंबा करके एक बोल्ट रखें और उस पर अपने माथे को रखें। ऐसा 2-3 मिनट तक करें।
इस आसन को भी रुजुता द्वारा शेयर की गई फोटो को देखकर करें। आपको बस इतना करना है कि इसे सपोर्ट देने के लिए बोल्ट पर पैर को आराम से रखना है।
पीरियड्स होने पर आसन के इस विकल्प को आजमाएं। 3-5 मिनट तक करें।
शवासन करने के लिए आपको अपनी पीठ के बल लेटने और रिलैक्स करने की आवश्यकता होती है। लेकिन इसे अलग करने के लिए, अपने पैरों को चेयर या बोल्ट पर रखकर झुकें।
यह योगासन शरीर को रिलैक्स और पीरियड्स में होने वाले पेन और ऐंठन से राहत देने में मदद करते हैं। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। अयंगर योग अनुक्रम के अनुसार, यहां पीरियड्स के दौरान योग करने के टिप्स दिए गए हैं-
इसे जरूर पढ़ें: दवाओं को भूल जाएं, पीरियड्स पेन को रोकेंगे ये 5 आसान उपाय
अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि पीरियड्स में योग करना बुरा नहीं अच्छा होता है। इन योगासन और टिप्स को अपनाकर आप भी पीरियड्स में होने वाले पेन से छुटकारा पा सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।